11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में जीजा ने शादी से पहले साले को उतारा मौत के घाट, यह है वजह

— थाना खैरगढ़ क्षेत्र में 17 मई को हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत तीन लोग गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification
Murder

मृतक के घर पर विलाप करते परिजन, इंसेट में मृतक का फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जीजा ने अपने भाई और मामा के साथ मिलकर बहन के भाई को मौत के घाट उतार दिया। इसके पीछे की वजह यह रही कि जीजा को उस पर शक था कि उसका परिवार की बहन के साथ प्रेम संबंध हैं। मृतक की 18 जून को शादी होनी थी।
यह भी पढ़ें—

सुहागनगरी में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों में स्वास्थ्य विभाग कर रहा खेल, इस तरह खुल रही पोल

बहन की ससुराल आया था
मैनपुरी के थाना दन्नाहार के गांव औंडन मंडल निवासी पुष्पेंद्र 17 मई को अपनी बहन दुर्गा देवी पत्नी धर्मेंद्र निवासी गांव नगला जय किशन थाना खैरगढ़ स्थित ससुराल में छोड़ने आया था। छह माह पूर्व ही उसकी बहन की शादी यहां हुई थी। बहन की शादी के बाद से ही पुष्पेन्द्र का उसकी बहन की ससुराल में आना जाना हो गया था। उसके जीजा धर्मेन्द्र को शक था कि उसके परिवार की बहन के साथ प्रेम संबंध हैं। इसी बात को लेकर वह उसके खून का प्यासा हो गया था।
यह भी पढ़ें—

पति ने बेरहमी से की थी पत्नी की पिटाई प्राइवेट पार्ट में पहुंचाई थी चोट, मौत के बाद श्मशान घाट में भिड़ गए मायका और ससुराली पक्ष

रात्रि में सोते समय मारी गोली
17 मई को बहन को छोड़ने आया पुष्पेन्द्र रात्रि अधिक होने के कारण वहीं रुक गया था। रात्रि में उसके जीजा ने अपने भाई दौलतराम और रिश्ते में लगने वाले मामा पंचम सिंह पुत्र रामस्वरुप निवासी मुडैयाकला थाना बकेवर जनपद इटावा के साथ मिलकर पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक पुष्पेंद्र के पिता हरीश चंद्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
यह भी पढ़ें—

पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस ने शक होने पर जीजा से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। उसने पुलिस को पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस ने आरोपी जीजा और उसके भाई व मामला को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की 18 जून को शादी होनी थी। बारात जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला हरी सिंह में आनी थी। वर और कन्या पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था। हरीश चंद्र का बेटा जहां इस दुनिया से अलविदा कहकर चला गया। वहीं शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई।