8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड के Ranchi में 200 फीट गहरी खाई में गिरा लोहे की सरियों से भरा Truck, फिरोजाबाद के युवक की Death

— थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ट्रक चालक की झारखंड में मौत, मथुरा का सह चालक गंभीर रूप से घायल, मथुरा में चल रहा उपचार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 26 Jul 2019, 10:00 AM IST

Truck Accident

Truck Accident

फिरोजाबाद। नगला सिंघी थाना क्षेत्र के एक ट्रक चालक की झारखंड में गहरी खाई में गिर जाने के चलते मौत हो गई। हादसे में मथुरा का सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मथुरा में उपचार चल रहा है। मृतक का शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। चालक कुछ दिन पहले ही गाड़ी लेकर झारखंड गया था। हादसे के एक दिन पहले उसने घर पर अपनी कुशलक्षेम परिजनों को दी थी। उसके बाद ही हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें—

Murder in Firozabad: शिकोहाबाद में फल विक्रेता को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, देखें वीडियो

ट्रक चालक की हुई मौत
परिजनों के मुताबिक गांव गढ़ी भगवंत निवासी 22 वर्षीय राहुल यादव पुत्र अमरप्रसाद पेशे से ट्रक चालक था। सात जुलाई को वह घर से ट्रक चलाने के लिए निकला था। वह लोहे की सरियों के भरा ट्रक लेकर झारखंड के रांची में गया था। उसके साथ मथुरा का 19 वर्षीय राहुल सह चालक के रूप में साथ था। 23 जुलाई की सुबह करीब चार बजे जिला रांची के था उरमांझाी के समीप रामगढ़ कस्बे में स्थित टोल प्लाजा के समीप उनका ट्रक पहाड़ी से टकरा गया और वह ट्रक समेत खाई में गिर गए। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची रांची पुलिस ने घायल को वहां के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

यह भी पढ़ें—

Janshakti Campaign in Firozabad: सुहागनगरी में पानी की बूंद—बूंद बचाने को शुरू हुआ 'जनशक्ति अभियान', देखें वीडियो

शव देखकर रो पड़े परिजन
घटना की सूचना पर परिजन रांची पहुंच गए। जहां से घायल को मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गुरुवार को मृतक का शव गांव में पहुंचा। शव देखते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि राहुल की अभी शादी नहीं हुई थी। वह तीन बहनों के बीच में इकलौता बेटा था। वह भी इस दुनियां से दूर चला गया। राहुल ने 22 जुलाई को घर फोन कर अपनी कुशलता दी थी। उन्हें क्या पता था कि उसके बाद उनकी अपने बेटे से कभी बात नहीं हो सकेगी।