
Sweet
फिरोजाबाद। घर के अंदर गलत तरीके से तैयार की जा रही मिलावटी मिठाई की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने पचोखरा क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने एक कुंतल से अधिक केक, बेसन और अन्य मिठाई को फिकवा दिया। घर के अंदर तैयार होने वाले मिल्क केक को मिठाई की दुकानों पर बेचा जाता था। गंदगी के बीच तैयार हो रही मिठाई को खाद्य विभाग की टीम ने तालाब में फिकवा दिया।
यह भी पढ़ें—
नगला गंगाराम का मामला
जिला अभिहीत अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला गंगाराम में छापेमारी की। टीम ने घर के अंदर जांच की तो वहां एक कुंतल 80 किलो केक तैयार रखा था। मिलावटी होने पर टीम ने उसे समीप ही बने तालाब में फिकवाकर नष्ट करा दिया। बेसन के लड्डू और करीब 85 किलो बेसन को जब्त कर लिया गया। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से पचोखरा क्षेत्र में मिठाई बेचने वालों में हड़कंप मच गया। दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए।
यह भी पढ़ें—
सूचना पर की छापेमारी
फूड इंस्पेक्टर रविमोहन ने बताया कि हमें सूचना मिल रही थी। गांव में गलत तरीके से मिठाई तैयार कर गांवों में भेजी जाती है। इसे खाकर लोगों की सेहत खराब होने का भय है। इस आधार पर छापेमारी की गई। फूड इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा ने बताया किबबलू पुत्र मुन्नालाल बघेल अपने मकान के अंदर ही मिलावटी मिठाई बनाकर उसे गांव में बेचने का काम करता है। इसके पास किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं है। बेसन का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। उच्चाधिकारियों को भी इस मामले से अवगत करा दिया गया है। टीम में आरके सिंह भी मौजूद रहे।
Published on:
07 Nov 2019 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
