फिरोजाबाद। भाजपा की सूची में नाम न होने से कई नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। कुछ चुप हैं, तो कुछ ने खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक शिवसिंह चक ने भाजपा से नाता तोड़कर साइकिल की सवारी की है। वे टिकट वितरण के हुई गड़बड़ी से नाराज थे। उनके स्थान पर भाजपा ने प्रो.एसपी सिंह बघेल को टूंडला सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। रामगोपाल के साथ मिलकर उन्होंने लखनउ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसिंह चक को सपा टूंडला से टिकट दे सकती है।