12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में बीमारी से चार की और गई जान, लगातार बढ़ रहे आंकड़े से बढ़ी परेशानी

— फिरोजाबाद में बीमारी से अब तक 45 की हो चुकी है मौत, लगातार बढ़ रही मरीजों कीि संख्या से शहरवासियों में बढ़ रही बेचैनी

2 min read
Google source verification
Child death

नगला केशो में बच्चे की मौत पर विलाप करते परिजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक दिन में चार और मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इनकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इस बीमारी से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार बैठकें कर गांवों में टीमें भेजने पर विचार कर रहा है।
यह भी पढ़ें—

मेडिकल कॉलेज में सीएम ने बच्चों को किया दुलार, बोले मेडिकल एजुकेशन और सर्विलांस टीम लगाएगी इस बीमारी का पता

इनकी हुई मौत
बीमारी के चलते लगातार हो रहीं मौतों को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को फिरोजाबाद आए थे। यहां उन्होंने मरीजों से बात की थी तो वहीं सुदामापुरी में जाकर लोगों से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि लापरवाही के चलते मरने वालों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने 39 मौतों की पुष्टि की थी। सोमवार से मंगलवार सुबह तक चार उऔर मौत हो गईं। इनमें शहर के न्यू अंबेडकर कॉलोनी निवासी एक वर्षीय शान्या पुत्री सुनील कुमार की फिरोजाबाद से आगरा ले जाते समय मौत हो गई। सात वर्षीय निखिल पुत्र धीरज कुमार निवासी छारबाग, 22 वर्षीय रेनू पुत्र प्रेमपाल और नगला सिंघी क्षेत्र के नगला केशो निवासी सात वर्षीय तरुण पुत्र जय सिंह की भी बीमारी से मौत हो गई। इस तरह मरने वालों की संख्या 45 पहुंच गई है। हालांकि इस मामले में सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ का कहना है कि उन्हें इन मौतों के बारे में जानकारी नहीं है। इस बीमारी से लड़ने के लिए सोमवार देर शाम तक सीएमओ कार्यालय में बैठक होती रही, जिसमें गांव—गांव टीम भेजकर उपचार मुहैया कराए जाने की योजना तैयार की गई। सीएमओ ने बताया कि बच्चों के बीमार होने पर परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराएं। यहां उन्हें अच्छे से इलाज मुहैया कराया जाएगा। गंदगी न होने दें, जलभराव हो तो उसे साफ कर दें। बुखार होने पर लापरवाही न बरतें तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।