23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 साल के दूल्हे को देखकर 13 साल की दुल्हन ने उठाया ये कदम

प्रधान के माध्यम से बिना लड़का दिखाए हो रही थी शादी, पोल खुली तो बिना दुल्हन के लौटे दूल्हे संग बाराती।

2 min read
Google source verification
 Child Marriage

फिरोजाबाद। आजकल इतनी जागरूकता के बावजूद भी लोग किसी न किसी की बातों में आकर अपनी नाबालिग बेटियों का विवाह बिना लड़का देखे करने को तैयार हो जाते हैं। हकीकत तो तब सामने आती है जब अकस्मात ही लड़के की उम्र का राज खुलकर सामने आता है कुछ ऐसा ही हुआ थाना जसराना क्षेत्र के आबू अतुर्रा के चंदनपुर गांव में। यहां के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय बेटी का विवाह गांव के ही पूर्व प्रधान वीरेंद्र के कहने पर थाना फरिहा क्षेत्र निवासी मुलायम सिंह के पुत्र कल्याण सिंह से तय कर दिया।

प्रधान ने लड़के को बताया सुंदर और सुशील

परिजनों ने बताया कि पूर्व प्रधान ने लड़की के पिता को अच्छा घर और संपत्ति होने के साथ ही लड़का सुशील होने की बात कही। चूंकि व्यक्ति की पुत्री नाबालिग थी और आबू अतुर्रा के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है तो समझदार भी थी। लड़की पक्ष का कहना है लड़का शादी से पूर्व दिखाया नहीं गया।

धूमधाम से चढ़ी थी बारात

बुधवार रात्रि बारात बड़ी ही धूमधाम से चढ़ी थी। शादी की रस्में शुरू होने लगीं। आधी रस्में पूरी भी हो चुकी थीं। फेरों से पूर्व हो रही रस्म के दौरान आज तड़के लड़की ने लड़के को देख लिया तो एकदम दंग रह गयी। उसे वह काफी उम्रदराज लग रहा था। इस पर वह फेरों से पूर्व ही मंडप से उठ कर अंदर चली गयी। जब यह देख परिजनों ने उससे पूछा तो कारण बताया कि लड़का तो काफी बड़ा है। इस पर घर के लोगों ने भी देखा तब जाकर पता चला कि लड़के की उम्र लड़की से काफी अधिक है।


इस पर बिगड़ गई बात

जानकारी करने पर पता चला लड़के की उम्र 40 की है और उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। यहां के पूर्व प्रधान ने शादी कराने की बात कही थी इसलिए पहले कुछ बताया नहीं। भेद खुलने के बाद लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बुजुर्गों में बात होने पर लड़का पक्ष को वापस बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। मंडप को उखाड़ कर फेंक दिया गया। इस प्रकार लड़की की जागरूकता की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद होने से बच गयी। लड़की पक्ष ने फिलहाल इस मामले में कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं कराई। सुबह से ही यह मामला सुर्खियों में बना रहा।