
electrician dies in accident
फिरोजाबाद। कांच कारखाने में जनरेटर की कपलिंग फटने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों व अन्य मजदूरों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री में काफी देर तक हंगामा किया। वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को छह लाख का चेक दिया गया है।
आदर्श ग्लास का मामला
थाना उत्तर के मोहल्ला परशुराम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय पुत्र श्रीकांत पुत्र अमरगिरी स्टेशन रोड स्थित आदर्श ग्लास फैक्ट्री में मिकेनिक पद पर कार्यरत था। शुक्रवार सुबह सात बजे घर से ड्यूटी पर गया था। दोपहर करीब बजे फैक्ट्री में जनरेटर चल रहा था। श्रीकांत वहीं मौजूद था। उसी दौरान जनरेटर की कपलिंग फट गई। जिससे श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आये।
चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
जहां डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर करीब एक बजे बाइक पर सवार तीन युवक श्रीकांत के घर पहुंचे। वहां परिजनों को बताया कि श्रीकांत की मौत हो गई। उसका शव जिला अस्पताल में रखा है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर अस्पताल आ गई और घटना की जानकारी हासिल की। इसी दौरान श्रमिक नेता सीटू के प्रदेश सचिव भूरी सिंह यादव भी आ गये। उन्होंने सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार को पूरी घटना की जानकारी दी। फैक्टी में त्रिपक्षीय वार्ता में तय किया गया कि मृतक के दाह संस्कार के लिए 50 हजार रूपये दिया जायेगा। बाकी का पैसा चैक के माध्यम से एएलसी को दिया जायेगा। फैसले में मृतक की पत्नी प्रीती को छह लाख 44 हजार रूपये दिया जाएगा। सीटू के नेता नवल सिंह एडवोकेट ने भी श्रमिक के परिजनों को सात्वंना दी।
मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को बिलखते छोड़ा
श्रमिक ने अपने पीछे पत्नी प्रीती दो पुत्र आदर्श, सुमित और पुत्री स्वीटी को बिलखते छोड़ा है। जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों के अलावा श्रमिकों की भीड़ उपस्थित थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Published on:
25 Nov 2017 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
