19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन का महीना और सुहागनगरी में भगवान को भी मयस्सर नहीं हो रहा पानी, ये है वजह

— नगर निगम दूर नहीं करवा पा रहा क्षेत्रीय लोगों की समस्या, लोगों ने बताया कि बिना जल के चार दिन से नहीं नहाये घर में बैठे भगवान

2 min read
Google source verification
Nagar nigam

Nagar nigam

फिरोजाबाद। सावन के महीने में जहां चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसके बाद भी घर के मंदिर में बैठे भगवान को पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। पानी न मिलने से नाराज लोगों ने हंगामा किया। ऐसी समस्या किसी एक मोहल्ले की नहीं बल्कि अधिकांश क्षेत्रों की है। जहां लोगों को विगत कई दिनो से पानी नहीं मिल पा रहा है।

बढ़ रही पानी की समस्या
दिन व दिन पानी की किल्लत शहर के कई क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है। कहीं ज्यादा तो कहीं कम करके पानी दिया जा रहा है तो कहीं बिल्कुल ही नहीं। जब स्थिति ज्यादा विकराल हो जाती है तब टैंकर या अन्य कोई व्यवस्था की जाती है। नगर निगम जलकल विभाग को कई क्षेत्रों के लोग कोस रहे हैं।

वार्ड 16 और 49 में नहीं है पानी
शहर के वार्ड नंबर 16 और 49 के लोगों ने तो अपनी स्थिति यहां तक बयां की कि पानी न मिलने के कारण वह चार दिन से नहीं नहाए। यही नहीं उनके भगवान भी चार दिन से नहीं नहा पा रहे हैं। नवदुर्गा मंदिर के महंत राजूलाल ने बताया कि चार दिन से मंदिर में भगवान को स्नानादि कराने के लिये पानी नहीं आ रहा। बाजार से पानी की बोतल खरीद कर लाता हूं तब उनका स्नान होता है। कहना है शिकायतें कई बार की गयीं कोई हल नहीं निकला। बीते दिन जैसे तैसे पानी आया भी तो एकदम गंदा। मेयर नूतन राठौर को अवगत कराया तो उन्होंने टैंकर भेजने का आश्वासन दिया। लोगों ने खाली बर्तन रखते हुये प्रदर्शन भी किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की।

भाजपा नेता का क्षेत्र, फिर भी नहीं पानी
यहां पास में ही भाजपा नेता नानक चंद्र अग्रवाल का घर अन्य कई भाजपाई भी रहते हैं। लोगों का कहना रहा कि भाजपा के गढ़ में ही पेयजल की किल्लत है। इससे बड़ी और क्या बात होगी। पेयजल किल्लत से परेशान लोगों में हिमांशु अग्रवाल, मनोज शर्मा, नंदकिशोर वर्मा, बबलू कुशवाह, मोनू, विष्णु वर्मा, मोहित गर्ग, निखिल मित्तल, राजीव पाटकर, मोनू अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, रोमी अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, दीपू मित्तल आदि हैं। मेयर का कहना है कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।