
Governer
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का पहली बार फिरोजाबाद में आगमन हुआ। पहली बार किसी का फूलों की बजाय फलों से स्वागत किया गया। महामहिम के स्वागत में फलों की टोकरी मंगाई गई। स्वागत में आए फलों को राज्यपाल ने बच्चों और महिलाओं में बांट दिया। उन्होंने जल संरक्षण पर जोर दिया। प्रदूषण मुक्त रहने के लिए खेतों में चारा न जलाए जाने की अपील की। महामहिम के स्वागत को हुजूम उमड़ पड़ा।
यह भी पढ़ें—
ऊंधनी गांव पहुंची राज्यपाल
उत्तर प्रदेश की राज्यपासल आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय फिरोजाबाद के दौरे पर हैं। शनिवार को दूसरे दिन राज्यपाल का काफिला गांव ऊंधनी पहुंचा। जहां सबसे पहले वह प्राथमिक विद्यालय ऊंधनी पहुंची। जहां पहले से ही तैयारी थी। उनके स्वागत के लिए फूलों की बजाय फलों की टोकरी मंगाई गई थीं। बच्चों ने उन्हें पेंटिंग भेंट की। जिसे देखकर वह गदगद हो गईं। उन्होंने स्वागत के लिए मंगाए फलों को बच्चों में बांटा। उन्होंने विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें—
आंगनवाड़ी केन्द्र में हुए भजन
राज्यपाल आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुंची जहां महिलाएं भजन कीर्तन कर रहीं थीं। उनके भजन सुनकर राज्यपाल मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने महिलाओं को भी फल वितरित किए। उसके बाद चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। राज्यपाल ने कहा कि अन्न और जल बर्बाद न करें। खेतों में चारा न जलाएं, उसे गायों के लिए रखें। चारागाह के अंदर ही चारा उगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में जल संचयन की शुरूआत 15 साल पहले ही हो गई थी। आप लोग अब शुरू कर रहे हैं, अच्छी बात है।
शौचालय बंद मिलने पर बुलाई महिला
गांव के भ्रमण के दौरान उन्हें एक शौचालय बंद हालत में मिला। जहां उन्होंने महिला को बुलाकर उसे खुलवाया और उसकी सफाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शौचालय गंदा रहेगा तो खुले में जाना और गंदे शौचालय में जाना एक ही बात है। इसलिए सभी लोग शौचालय का प्रयोग करें। खुले में कतई न जाएं।
Published on:
12 Oct 2019 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
