16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: नवरात्र में हनुमान जी की प्रतिमा से निकले आंसू, अंधविश्वास के वशीभूत लोग करने लगे पूजा अर्चना

— फिरोजाबाद के भीकनपुर गांव का मामला, जानकारी होने पर जुटी ग्रामीणों की भीड, पूजा अर्चना का दौर हुआ शुरू।

less than 1 minute read
Google source verification
Hanuman ji

Hanuman ji

फिरोजाबाद। इसे अंधविश्वास कहें या आस्था। फिरोजाबाद की टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव भीकनपुर में एक हनुमान प्रतिमा की आंखों से आंसू आने का दावा ग्रामीण करने लगे। आंखों से आंसू की बूंद साफ देखी जा सकती थीं। अंधविश्वास के वशीभूत लोग इसे चमत्कार मानकर पूजा अर्चना करने लगे। कुछ ही देर में मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और लोग पूजा अर्चना में जुट गए। भजन कीर्तन भी मौके पर शुरू हो गए।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: राम सरिस बरु दुलहिन सीता, समधी दशरथ जनक पुनीता, राम बारात में भाव विभोर हुए सुहागनगरीवासी

गांव के बाहर बना है मंदिर
गांव के बाहर गरीब 50 मीटर दूर बगीची में हनुमान जी का मंदिर है। मंदिर पर कई महीने पहले एक पुजारी रहते थे। उनकी मौत के बाद वहां अब कोई नहीं रहता। गांव के बुजुर्ग लोग वहां बैठकर अपना समय पास करते हैं। नवरात्र में एक ओर जहां देवी मंदिरों पर पूजा अर्चना का दौर जारी था। वहीं दूसरी ओर हनुमान जी की प्रतिमा से आंसू निकलने की खबर फैलने से क्षेत्र के ग्रामीण मौके पर एकजुट हो गए।

यह भी पढ़ें—

भगवान राम ने दी 'गुरू' और 'मां' के आदेश को बिना विचार किए पूरा करने की सीख

ग्रामीण ने बताया पूरा प्रकरण
गांव के शीतलप्रसाद पुत्र नत्थीलाल ने बताया कि वह सुबह यहां मंदिर पर आए थे। हनुमान जी के सामने हाथ जोड़े तो देखा कि उनकी आंखों से आंसू चल रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। सूचना पाकर अन्य लोग भी मौके पर आ गए और उन्होंने भी प्रतिमा की आंखों से आंसू बहते हुए देखे। करीब तीन घंटे तक प्रतिमा से आंसू निकले। उसके बाद स्वत: ही आंसू बहना बंद हो गए।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग