7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: भारत की जीत के लिए सुहागनगरी में हुआ हवन यज्ञ, आज पाकिस्तान को मात देते देखना चाहते हैं फिरोजाबादवासी

— भारत—पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

फिरोजाबाद। इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप में रविवार दोपहर करीब तीन बजे भारत—पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जाना है। पाकिस्तान की टीम को हर कोई हारते हुए देखना चाहता है। इसके लिए सुहागनगरी में हवन यज्ञ का आयोजन कर ईश्वर से भारत की जीत के लिए प्रार्थना करता नजर आया। शहरवासियों ने मांग की कि मैच के दौरान विद्युत कटौती नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें—

आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार महिला की मौत, मुंडन कराकर बिहार से नोएडा लौट रहा था परिवार, देखें वीडियो

इस मैच पर हैं दुनियां की निगाहें
भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर सुहागनगरी के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। भारत की जीत को लेकर लोग तरह तरह के अनुष्ठान कर रहे हैं। कोई मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं तो कहीं हवन किया जा रहा है। मैच को देखने के लिए भी विशेष व्यवस्था करने में जुटे हैं। ओम गिलास स्टेडियम में हवन यज्ञ किया गया। हवन में बीसीसीआई लेवल वन के विकास पालीवाल, नीरज गोस्वामी, अमर पोरवाल, विवेक प्रजापति, अपूर्व यादव, शाहिल खान, मोहम्मद जैद, अभिषेक व जिला क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पुलिस प्रशासन भी है अलर्ट
भारत पाकिस्तान मैच को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। सीओ सिटी संजय वर्मा ने बताया मैच के दौरान सट्टेबाजों पर नजर रखी जाएगी। चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जिससे मैच के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो सके। इसके अलावा पुलिस की टीमे समय समय पर गश्त करती रहेंगी। वहीं मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों ने आज के दिन की छुट्टर कर ली है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग