6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस सरकारी कार्यालय में खास तरीके से मनाई गई होली, वीडियो जमकर हो रहा वायरल, देखें वीडियो

सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

2 min read
Google source verification
BDO office

BDO office

फिरोजाबाद। सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खंड विकास कार्यालय में बीडीओ ने कर्मचारियों की थकान मिटाने के लिए कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों को काम से टेंशन मुक्त करना था। इस दौरान किसी ने होली के गीत गाए तो किसी ने फिल्मी गीत गाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के त्योहार की बधाई दी।

सभागार में हुआ आयोजन
खंड विकास कार्यालय टूंडला में खंड विकास अधिकार डाॅ. नीरज गर्ग और सचिव प्रदीप यादव समेत अन्य सचिवों ने आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को काफी टेंशन होती र्है। खास तौर पर विकास को लेकर तमाम शिकायतें आती हैं। ऐसे में उन्हें तमाम टेंशनों के बीच काम करने को विवश होना पडता है। होली का त्यौहार सभी गमों को दूर करने का त्यौहार है। इसलिए इस कार्यक्रम के जरिए कर्मचारियों की टेंशन दूर करने के लिए इस आयोजन को रखा गया है।

गीतों पर झूमे कर्मचारी
होली के गीतों पर खंड विकास कर्मचारियों ने जमकर लुफ्त उठाया। फिल्मी व होली के गीतों पर कर्मचारी जमकर झूमे। किसी ने देशभक्ति गीत गाए तो किसी ने चुटकुले सुनाकर मनोरंजन किया। इस दौरान एडीओ, सहायक विकास अधिकारी, सफाई कर्मचारी समेत ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -

Exclusive: रंग और गुलाल फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने खोला बड़ा राज, देखें वीडियो

मेरौ खोय गयौ बाजूबंद रसिया होरी में.. देखें वीडियो

ये भी पढ़ें -
होली पर जमकर किया डांस, देखें तस्वीरें

विदेशी भी रंगे होली के रंगों में, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें -

होली पर यहां धूमधाम से निकली राम बारात, देखें वीडियो
वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर की खास होली, झूम उठेगा आपका मन, देखें तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग