6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहीं बिना रजिस्ट्रेशन तो कहीं बिना डॉक्टर चलते मिले अस्पताल, जांच में हुआ खुलासा

— डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कर रही है छापेमारी।

2 min read
Google source verification
Hospital Raid

कार्रवाई के दौरान अस्पताल में भर्ती महिला मरीज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों में डीएम के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कहीं संचालित अस्पताल संचालकों पर रजिस्ट्रेन नहीं मिले तो कहीं जिन डॉक्टरों के नाम से अस्पताल है वही गायब थे। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त छापेमारी में कई अस्पतालों को सील किया गया है।
यह भी पढ़ें—

नहर के पानी ने मचाई तबाही, 1700 बीघा धान की फसल नष्ट करने के बाद अब गांव की ओर बढ़ रहा पानी

डीएम के निर्देश पर हो रही छापेमारी
डीएम चंद्रविजय के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिरसागंज, जसराना, टूंडला के बाद शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र में संचालित अवैध अस्पतालों के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। टूंडला में एसडीएम डॉ. बुशरा बानो ने लाइनपार क्षेत्र स्थित डा. महाराज सिंह बघेल के क्लीनिक को सील कर दिया। वह एसडीएम को अस्पताल का पंजीकरण नहीं दिखा सके। स्टेशन रोड पर संचालित नाक-कान एवं गला क्लीनिक, सुभाष चंद्र क्लीनिक, टूंडला हेल्थ केयर हॉस्पिटल और राजवीर क्लीनिक पर भी पंजीकरण संबंधी कागजात न मिलने पर सील कर दिए गए।
यह भी पढ़ें—

रिश्ते के भाई ने पैसों के लेनदेन को लेकर की थी चार लोगों की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

अस्पताल संचालकों में मची रही खलबली
सिरसागंज एसडीएम नवनीत गोयल ने किसरांव गांव में चल रहे न्यू बालाजी हॉस्पीटल एंड ट्रॉमा सेंटर, अरांव रोड पर एफएस हॉस्पीटल, शनिदेव क्लीनिक पर रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। जसराना कस्बे में राजकीय कन्या विद्यालय के पास शिव नर्सिंग होम और घिरोर रोड स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम पर एसडीएम विवेक मिश्रा ने जांच की और पंजीकरण न दिखाए जाने पर सील करने की कार्रवाई की। एसीएमओ डा. एसएम गुप्ता ने सुहागनगर क्षेत्र स्थित आरबीएस पुष्पा देवी हॉस्पिटल पर छापेमारी की। जहां टीम को चार मरीज भर्ती थे, उन्हें टीम ने ट्रॉमा सेंटर भिजवा दिया जबकि वहां कोई डॉक्टर नहीं था। शिकोहाबाद में एसडीएम देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जहां दो अस्पताल संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। डीएम चंद्रविजय का कहना है कि अवैध रूप से संचालित होने वाले हॉस्पिटलों पर कार्रवाई की जा रही है।