
मृतिका सुनीता
यूपी के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद पिता- पुत्र ने अपने अपराध को छुपाने के लिए खेत में उपले के साथ मिट्टी का तेल डालकर लाश को जला दिया।जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी, घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने नाबालिक लड़की से पुछताछ की है। मृतिका की लड़की ने इस घटना में बड़ा खुलासा किया है।
मौत के बाद पति ने लाश को खेत में जलाया
आरोपी सुरेंद्र की 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि बीते कल पिता सुरेंद्र ने मां को बूरी तरह से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने में उसके भाई ने पिता का साथ दिया है। फिर दोनों ने मिलकर मां की लाश को जला दिया।
आपको बता दें कि मामला फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना इलाके के स्यौड़ा गांव का है। जहां सुरेंद्र और उसके पुत्र मुचकेंद्र ने मिलकर सुनीता की हत्या कर दी है। सुनीता और सुरेंद्र मंदबुद्धि के बताए जा रहे है।
पुलिस ने कही ये बात
क्षेत्राधिकारी जसराना राजवीर सिंह और थाना इंचार्ज सचिन कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पिता सुरेंद्र और बेटे मुचकेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आगे बताया कि हत्या के दोनों आरोपी फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है।
Published on:
28 Mar 2023 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
