
Fire
फिरोजाबाद। पत्नी से कहासुनी होने पर पति ने मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को जला दिया, बाद में स्वयं को भी आग लगा ली। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगाने के लिए कुछ पैसों का लेन देन बताया जा रहा है। युवक राज मिस्त्री का काम करता है।
थाना उत्तर क्षेत्र का मामला
थाना उत्तर क्षेत्र के टापाकलां मायापुरी निवासी दुर्गा शंकर (32) पुत्र भारत सिंह ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। उसने पत्नी सीमा पर केरोसिन डालकर आग लगा दी बाद में खुद को भी आग के हवाले कर दिया। आग की तपिश से वह चिल्लाता हुआ घर के बाहर निकल आया। वह गली में काफी दूर तक दौड़ता चला गया। आगे जाकर वह गिर पड़ा। उसके शरीर में लगी आग बुझ गई। वहां पर काफी लोग जुट गए। लोगों ने घर जाकर देखा तो उसकी पत्नी गंभीर हालत में जली पड़ी थी।
लोगों ने बुलाई एंबुलेंस
घटना के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्य वहां आ गए। वह कुछ दूरी पर ही अलग रहते हैं। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को उपचार को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। आग से सीमा की हालत गंभीर बताई गई है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की। पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। उन्होने दुर्गाशंकर व सीमा से भी पूछताछ की। सीमा के भाई की मानें तो शराब पीकर दुर्गाशंकर अकसर मारपीट करता था।
रुपयों को लेकर दोनों में हुआ था विवाद
दुर्गाशंकर राज मिस्त्री है। उसके भाई राकेश की माने तो वह दोपहर को खाना खाने आया था। उसी दौरान उसका पत्नी से पैसों को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों में गाली-गलौज होती रही। गुस्से में दुर्गाशंकर ने केरोसिन पत्नी पर डाल दिया। बाद में खुद के ऊपर भी तेल डाला। उसने लाइटर से पहले पत्नी के कपड़ों में आग लगाई। बाद में खुद को जला लिया। आग की लपटों के बीच युवक को गली में भागता देख लोग हैरत में पड़ गए। वहां मौजूद लोगों के मुंह से चीख निकल गई। लोगों ने उसके पीछे दौड़कर कपड़ों में लगी आग को बुझाया। उसके दो बच्चे हैं। एक बेटा तथा एक बेटी है।
Published on:
22 Nov 2019 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
