
Mahila
फिरोजाबाद। दो पतियों के साथ रह रही विवाहिता को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। महिला ने पहले रीति रिवाज से शादी की उसके बाद पति के भांजे के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। खाना बबनाते समय दूसरे पति ने शराब के नशे में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या कर भाग रहे आरोपी पति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मां की मौत के बाद बच्चों काक रो—रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें—
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है मामला
मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र का है। गांव बोजिया लक्ष्मी नगर निवासी रीना नामक महिला ने दो शादी की थीं। महिला ने सबसे पहली शादी एक युवक मुकेश के साथ पूरी रीति रिवाज के साथ की थी। उसके कुछ समय बाद महिला ने युवक के भांजे धर्मेन्द्र के साथ संबंध बना लिए। विरोेध होते देख महिला ने भांजे के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी।
दोनों के साथ रह रही थी महिला
महिला दोनों पतियों के साथ रहती थी। उसके तीन बच्चे हैं। शुक्रवार देर रात्रि महिला घर में खाना बना रही थी। बच्चे खाना खा रहे थे तभी दूसरा पति धर्मेन्द्र घर पर आया और महिला ने उससे खाना खाने के लिए कहा। नशे मेें धुत धर्मेन्द्र किसी बात को लेकर नाराज था। उसने महिला को पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर महिला पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर शव कोे छोड़कर भागने लगा। खून से लथपथ सामने पड़े मां के शव को देखकर बच्चों की चीख निकल गई। बच्चों की चीख सुनकर आस—पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में सीओ शिकोहाबाद संजय रेेड्डी का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Published on:
11 Aug 2018 09:22 am

बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
