5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काले सूट में ये आईएएस अधिकारी औचक निरीक्षण करने पहुंची तो मच गई खलबली

जिलाधिकारी नेहा शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देखी पुल के नीचे की साफ सफाई व्यवस्था, बसों को बस स्टैण्ड पर खड़ा करने के दिए निर्देश

2 min read
Google source verification
ias neha sharma

dm neha sharma

आगरा। काले सूट में जब ये आईएएस अफसर निरीक्षण करने पहुंची तो वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की सांसें अटक गई। मौके पर देखा तो कई खामियां पाई। आईएएस नेहा शर्मा ने वहां मौजूद कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी कि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखीं जाएं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की ये तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल ये तस्वीरें फिरोजाबाद जनपद के टूंडला तहसील की है और कुछ समय पहले की हैं। डीएम यहां एसएसपी के साथ समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनने के लिए पहुंची थीं।

अचानक पहुंच गए फ्लाईओवर के नीचे
बताया गया है कि थाना समाधान दिवस के बाद डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी सचिंद्र पटेल अचानक टूण्डला फ्लाई ओवर के नीचे पहुंच गए। माना जा रहा है कि डीएम और एसएसपी को शिकायत मिली थी कि बस स्टैंड और फ्लाई ओवर के नीचे साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है। बसों और अन्य वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा नहीं किया जाता है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा जब मौके पर पहुंचीं तो उन्हें कई खामियां मिलीं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी विमलापति को साफ सफाई की व्यवस्था ठीक कराने निर्देश दिए। वहीं पार्किंग के ठेके की जगह को चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं:

वीडियो: समाधान दिवस में पहुंचे डीएम और एसएसपी, फरियादियों ने सुनाईं ये समस्याएं

थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
डीएम नेहा शर्मा ने निर्देश दिए कि पुल के नीचे व्यवस्थित रूप से पार्किंग कराई जाए। डग्गेमार वाहनों को चिन्ह्ति किया जाए और वाहनों की चेकिंग की जाए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने थाना प्रभारी को सख्त हिदायत दी कि बस चालकों को सख्ती से बस स्टैण्ड पर जाकर ही सवारी चढ़ाने और उतारने के लिए निर्देशित किया जाए। ट्रैफिक जाम ना लगे। वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े ना हों। जिलाधिकारी और एसएसपी के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे के साथ साथ अन्य विभागों में भी हड़कंप मचा रहा।