4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेनों में बिक रहा बीमारी का सामान, आउटर पर ट्रेन रुकते ही अवैध वेंडर करते हैं ये काम, देखें वीडियो

— फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर चल रहा अवैध वेंडरी का खेल, यात्रियों को परोसा जाता है दूषित खान—पान।

2 min read
Google source verification
vendor

vendor

फिरोजाबाद। ट्रेनों में अवैध वेंडरी का खेल नहीं रुक पा रहा है। अवैध वेंडर रेल यात्रियों को दूषित खान—पान परोस रहे हैं। इसके चलते यात्रियों के बीमार होने के मामले भी बढ़ रहे हैं। आउटर पर ट्रेन की गति धीमी होते ही ही यह अवैध वेंडर डिब्बों में सवार हो जाते हैं और यात्रियों को दूषित खान—पान परोसते हैं। यह पूरा खेल ठेकेदार की निगरानी में किया जाता है। ट्रेनों में अवैध वेंडरी करने के लिए ठेकेदार द्वारा पैसा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें—

भीषण गर्मी में सुहागनगरी के अंदर बढ़ गई पानी की किल्लत, शहरवासियों ने उठाया ऐसा कदम कि फूल गए नगर निगम अधिकारियों के हाथ पैर, देखें वीडियो

टूंडला पर चलता है खेल
फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरी का खेल चलता है। हालांकि जीआरपी और रेल अधिकारी अवैध वेंडरी न होने का दावा कर रहे हैं। वहीं पत्रिका के स्टिंग में अवैध वेंडरी का खेल सामने आ गया। इसके बाद अब रेल अधिकारी भी बचते नजर आ रहे हैं। वह अभी भी अवैध वेंडरी न होने का दावा कर रहे हैं। टूंडला स्टेशन पर अवैध वेंडरी के लिए ठेके उठाए जाते हैं। ठेेकेदार द्वारा अपने लोगों को लगाकर अवैध रूप से दूषित खाने—पीने का सामान बेचा जाता है।

अवैध वेंडर बेच रहे बीमारी
दिल्ली से इलाहाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक अवैध वेंडर सक्रिय हैं। यह लोग दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के आउटर पर स्लो होते ही उसमें सवार हो जाते हैं और यात्रियों को दूषित भोजन परोसते हैं। यह कालका मेल, फरक्का एक्सप्रेस, आम्रपाली, जोगवनी, मुरी समेत अन्य ट्रेनों में खाने—पीने का सामान बेचते हैं।

अधिक कीमत पर बेचते हैं सामान
अवैध वेंडर ट्रेनों में प्रिंट रेट से अधिक कीमतों पर खाने—पीने का सामान बेचते हैं। रेल अधिकारियों द्वारा इन पर लगाम नहीं कसी जाती। बाहर से आने वाले यात्री इनके द्वारा ठगी के शिकार होते हैं। जानकारी होने के बाद भी रेल प्रशासन इन अवैध वेंडरी करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके चलते इनके हौंसले बुलंद बने हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग