
One crore 44 lakh rupees will be recovered from teachers
फिरोजाबाद। शिक्षा जगत में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले अनामिका शुक्ला, उसके बाद फिरोजाबाद में नौकरी करने वाली संध्या द्विवेदी द्वारा तीन स्थानों पर नौकरी करने का मामला सामने आया। अब शहर का एक युवक जिसके नाम से दो स्थानों पर नौकरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। कायमगंज फर्रूखाबाद के शिक्षा विभाग ने शहर में आकर जांच पड़ताल की।
युहागनगर का रहने वाला है युवक
फिरोजाबाद के सुहागनगर निवासी सुनील कौशिक शिक्षक है और वर्तमान में उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय कुरावली मैनपुरी ब्लाक में है। वह विगत सात वर्षो से वहीं नौकरी कर रहे हैं। शिक्षक का कहना है कि उन्होंने शैक्षिक अभिलेख नौकरी के दौरान जमा करा दिए थे। अब उसे जानकारी मिली है कि उसके अभिलेखों के आधार पर किसी दूसरे व्यक्ति ने भी नौकरी पा ली है। उनके अभिलेखों के आधार पर दूसरा युवक उसके कागजों का इस्तेमाल करके कायमगंज फर्रुखाबाद में छह साल से युवक नौकरी करता रहा।
टीम ने की जांच
कायमगंज से आई शिक्षा विभाग की टीम ने शहर के ज्ञानलोक इंटर कॉलेज में जांच पड़ताल की क्योंकि जिस युवक ने इस्तावेज लगाए हैं वह इसी स्कूल के हैं। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की। हाईस्कूल और इंटर के अभिलेखों के साथ लगाए गए फोटो का भी मिलान किया गया। इस पूरे प्रकरण की जांच एसटीएफ भी अपने स्तर से कर रही है। हालांकि इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग की टीम ने सुनील कौशिक के भी बयान दर्ज किए हैं।
Published on:
24 Jun 2020, 2:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.