15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद
वीडियोः बदलते मौसम में इस प्रकार रखें शरीर का ख्याल, चिकित्सकों ने बताई ये वजह
Play video

वीडियोः बदलते मौसम में इस प्रकार रखें शरीर का ख्याल, चिकित्सकों ने बताई ये वजह

एनसीआरएमयू द्वारा लगाया गया निश्शुल्क चिकित्सा शिविर, शिविर में रेल कर्मचारियों और उनके परिवार के करीब 225 मरीजों की हुई जांच

Google source verification

फिरोजाबाद। शनिवार को नाॅर्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन द्वारा निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रेल कर्मियों, उनके परिवारों व आश्रितों की निश्शुल्क जांच की गई। इस दौरान करीब 225 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई।

यह भी पढें

भाई बना जल्लाद, ईंटों से कुचलकर हत्या, देखें वीडियो

नयति अस्पताल की टीम ने की जांच
एसबीआई जंक्शन शाखा के समीप आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एनसीआरएमयू के अध्यक्ष हितेन्द्र यादव ने फीता काटकर किया। शिविर में नयति हाॅस्पिटल मथुरा से आए चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. विवेक पंसवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में हड्डी रोग की समस्याएं आने लगती हैं। ज्वाइंट अपनी जगह से खिसकने लगते हैं। इसलिए दर्द होने पर जांच अवश्य कराएं।

हृदय रोग संबंधी बढ जाती है समस्या
हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमित जयसवाल ने कहा कि गलत खान-पान से हृदय रोग बढने की आशंका बढ जाती है। फिजीशियन डाॅ. स्वेता रेड्डी और प्रीती कुमारी ने कहा कि बारिश के मौसम में खुजली और शरीर पर दाद की शिकायत बढ जाती है। खुजली होने पर खुजाएं नहीं बल्कि चिकित्सक से परामर्श कर दवा लें। शरीर पर यदि लाल रंग के दाग नजर आ रहे हैं तो उसे खुजाने से जलन होने लगती है। विषैले कीडे के काटने पर चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद ही दवा लगाएं। शिविर में बलराम, केपी सिंह, जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह यादव, दीपक कुमार शर्मा, संजीव यादव, मनोज मीना, नवल किशोर मीना, कैलाश चन्द्र, कृष्णा मीना, वशी अहमद, दिनेश कुमार, कमरूद्दीन, नरेन्द्र कुमार, सोनू कुमार, राजेन्द्र सिंह, रूपचन्द्र, शिवचरन लाल आदि का सहयोग रहा।