5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: अगवा अधिवक्ता की बरामदगी को सुहागनगरी में निकला जुलूस, डीएम को सौंपा ज्ञापन

— कामकाज ठप रहने से परेशान रहे वादकारी, तीन फरवरी को आगरा से हुआ था अपहरण

2 min read
Google source verification
deewani

deewani

फिरोजाबाद। आगरा से अगवा हुए फिरोजाबाद के अधिवक्ता की बरामदगी को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। सुहागनगरी में वकीलों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने अपहृत अधिवक्ता की सकुशल बरामदगी की मांग की। इससे पहले भी सदर तहसील के वकीलों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपहृत वकील की बरामदगी की मांग की। अपहृतकर्ताओं ने 50 लाख की फिरौती मांगी थी लेकिन अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

तीन फरवरी को हुआ था अपहरण
फिरोजाबाद के राजपूताना मुहल्ला निवासी अधिवक्ता अकरम अंसारी का तीन फरवरी को सिकंदरा क्षेत्र से बदमाशों ने अपहरण कर लिया। दो दिन बाद परिजनों को फोन कर बदमाशों ने 50 लाख की फिरौती मांगी। इसके बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई। बदमाशों के राजस्थान में होने की जानकारी के बाद पुलिस की टीम राजस्थान में पहुंच गई। वहां पुलिस डेरा जमाए हैं। बीहड़ में सक्रिय बदमाशों के गिरोह के बारे में जानकारी की जा रही है। मगर, अभी तक पुलिस यह भी पता नहीं कर सकी है कि अधिवक्ता का अपहरण किस गैंग ने किया है।

पूर्व में हुआ था विरोध प्रदर्शन
इससे पूर्व मंगलवार को भी सदर तहसील में कार्यरत अधिवक्ता मोहम्मद अकरम अंसारी के अपहरण के विरोध में सुबह से ही हड़ताल रही। इसके बाद वकील भाऊ का नगला के पास हाईवे जाम करने के लिए निकल पड़े। इसकी जानकारी हाेेते ही एसडीएम सदर राजेश वर्मा, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार और इंस्पेक्टर दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक मौके पर पहुंचे और हाईवे जाम नहीं करने का आग्रह किया। इसके बाद सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सागर के नेतृत्व में वकीलों ने एसपी सिटी कार्यालय में आइजी ए सतीश गणोश से मुलाकात की। आइजी ने कहा कि अपहरणकर्ताओं के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आंदोलन से पुलिस का ध्यान भटकेगा। उन्होंने उनकी सकुशल बरामदगी को लेकर आश्वस्त किया।