16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए, जन सेवा केन्द्र पर कौन-कौन से होते हैं कार्य

जीटूसी, बीटूसी समेत इंटीगे्रटेड सेवाओं के बारे में है ये पूरी जानकारी।  

2 min read
Google source verification
Jan seva Kendra

फिरोजाबाद। अक्सर लोग जानकारी के अभाव में दर-दर की ठोकरें खाते रहते हैं इसके बाद भी उनके काम नहीं हो पाते। काम कराने के लिए लोगों को दलालों का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए उन्हें अधिक धन खर्च करना पड़ता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि एक स्थान पर आप कितने कार्य कर सकते हैं और किस सेवा के लिए आपको कितने रूपए देने हैं। जीटूसी यानि और बीटूसी यानि बिजनेस टू सिटीजन सर्विस के अलावा इंटीग्रेटेड सर्विस यानि एकीकृत सेवाओं में कौ-कौन से कार्य हो सकते हैं। इसके बारे में भी आपको बता रहे हैं। इस खबर को पढ़ने के बाद आपको किसी भी काम के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। एक ही स्थान पर आपके कई काम हो सकेंगे।

जन सेवा केन्द्र की जीटूसी पर ये मिलती हैं सेवाएं

जन सेवा केन्द्र पर संचालित होने वाली जीटूसी सेवाओं के अंतर्गत तहसील से संबंधित खतौनी, जाति, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र के अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आॅन लाइन आवेदन किए जाते हैं। यहां से आवेदन करने के एक सप्ताह के अंदर आपको जन सेवा केन्द्र से ही प्रमाण पत्र प्राप्त होता है। इन सेवाओं का शुल्क मात्र 20 रूपए है। इनके अलावा राशन कार्ड, कुटुंब रजिस्टर की प्रति, एम्पलाॅयमेंट रजिस्ट्रेशन, फेमिली बेनीफिट से संबंधित जानकारी, राशन कार्ड के लिए भी इस सेवा के अंतर्गत आॅनलाइन किया जा सकता है। इन सभी सेवाओं का मूल्य अलग-अलग है।

बीटूसी पर मिलती हैं ये सेवाएं

बीटूसी यानि बिजनेस टू सिटीजन सेवा के अंतर्गत रेल टिकट, पेन कार्ड सर्विस, सरकारी परीक्षाओं की तैयारी, वाहन इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस, डीटीएच रीचार्ज, मोबाइल रीचार्ज के अलावा भारत पे कार्ड बनवाकर आॅन लाइन शाॅपिंग कर सकते हैं। इन सेवाओं का चार्ज भी अलग-अलग है।

इंटीग्रेटेड सर्विस

इंटीग्रेटेड सर्विस को हिंदी में एकीकृत सेवा भी कहते हैं। इस सेवा के अंतर्गत व्यक्ति जन सेवा केन्द्र से लेबर डिपार्टमेंट से सबंधित शिकायत व जानकारी प्राप्त कर सकता है। फूड एंड सप्लाई विभाग से संबंधित जानकारी व शिकायत, लोक शिकायत विभाग की जानकारी काॅमर्शियल टैक्स संबंधी जानकारी, एग्रीकल्चर संबंधी जानकारी के अलावा धर्म कर्म संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है। फिरोजाबाद के जिला काॅर्डिनेटर हरेन्द्र कुमार का कहना है कि जन सेवा केन्द्र पर कई काम हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं की जानकारी भी जन सेवा केन्द्रों पर मिल सकती है। कम पैसों में सरकारी परीक्षाओं की तैयारी भी जन सेवा केन्द्र पर की जा सकती है। अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।