
फिरोजाबाद। क्षत्रिय समाज द्वारा वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान क्षत्रिय समाज ने समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान जयवीर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मुगलों की गुलामी को स्वीकार नहीं किया। भले ही उन्हें सत्ता त्यागनी पड़ी, लेकिन मुगलों के सामने उन्होंने सिर नहीं झुकाया। उन्होंने देश का ही नहीं, बल्कि पूरे क्षत्रिय समाज का गौरव बढ़ाया।
यशस्वी योद्धा थे महाराणा प्रताप
क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष ठा.अमरदीप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक यशस्वी योद्धा ही नहीं बल्कि प्रकांड विद्वान भी थे। जिनके शासन में सभी वर्ग के लोगों को न्याय मिलता था। इसलिए हर समाज उनके लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार रहता था। आज वह क्षत्रिय समाज के ही नहीं, बल्कि हर समाज के प्रेरणाश्रोत हैं। अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि सभी को समाज हित में एक झंडे के नीचे आना होगा, तभी समाज अपना अधिकार पा सकता है। संजय परमार ने सभी से सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संकल्प दिलाया।
तलवार लेकर चल रहे थे
नगलाबीच से शुरू हुई बाइक रैली अलाबलपुर रोड पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल युवा हाथों में तलवार व केसरिया ध्वजा लेकर चल रहे थे। विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नरसिंह पाल सिंह एडवोकेट ने की व संचालन यजुवेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक, यजुवेन्द्र सिंह, गम्मा पंडित, राधेश्याम चैहान, रघु धाकरे, अखिलेश पाल सिंह, सैंकी ठाकुर, शीलू सरपंच, विनीत प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र चैहान, मनोज धाकरे, दीपक चैधरी, हनी जादौन, सुनील, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अरविन्द फौजी, भगवान सिंह, पुष्पेन्द्र पाल सिंह, सप्पू जादौन, सतेन्द्र जादौन, तेजवीर सिंह, भूरी सिंह सिसोदिया, सुरेन्द्र सिह, अरविन्द्र प्रधान, टीटू प्रधान, आलोक धाकरे, अनिल धाकरे आदि मौजूद रहे।
Published on:
11 May 2018 08:21 am

बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
