
Murder
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में घर के अंदर एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि पूरा शक ससुरालीजनों पर जा रहा है। इस घटना को लेकर पुलिस ने मृतका की सास से भी पूछताछ की है।
थाना उत्तर क्षेत्र का मामला
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर में सोमवार शाम को करीब 30 वर्षीय कल्पना शर्मा पत्नी लोकेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आस—पास के लोग घर में पहुंचे तब तक ससुरालीजन भाग गए। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह भी पहुंच गईं। पुलिस ने घटना को लेकर लोगों से पूछताछ की।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस टीम ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। सूचना के बाद मायके वाले नगला रामकुंवर थाना नारखी से आ गए। कल्पना के भाई संजीव ने आरोप लगाया कि मेरी बहन को नौकरानी की तरह रखा जाता था। वहीं अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि लोकेश के अवैध संबंध एक महिला से हैं और उसी के चलते हत्या की गई है। मामले में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की हत्या लाइसेंसी रायफल की गोली से की गई है। पति—पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। परिजन फरार हो गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Published on:
05 Nov 2019 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
