3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में प्रसूता ने दिया तीन बच्चियों को जन्म, देखकर चिकित्सक भी रह गए हैरान

— चर्चा का विषय बनी प्रसूता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टूंडला का मामला।- नगला सिंघी थाना क्षेत्र की रहने वाली है महिला, आशा—एएनएम कर रहे देखरेख।

2 min read
Google source verification
Hospital

Hospital

फिरोजाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टूंडला पर अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। नगला सिंघी क्षेत्र की एक महिला ने तीन बच्चियों को जन्म दिया। यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। ऐसा पहला मामला प्रकाश में आया है जब किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया हो और तीनों ही बच्चियां स्वस्थ हैं। हालांकि इनकी देखरेख स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें—

100 सीट 56 का स्टाफ हुआ फुल, आधी अधूरी तैयारी के बीच फिरोजाबाद का मेडिकल कॉलेज हुआ शुरू

सीएचसी का मामला
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार हीरा सिंह निवासी 25 वर्षीय मंजू देवी पत्नी बौबी प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी। शुक्रवार को आशा रेनू महिला को स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंची। परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। रात्रि में महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। एक साथ तीन बच्चों के जन्म होने को लेकर चिकित्सक भी हैरान रह गए। अस्पताल में जिसने भी सुना दंग रह गया। जच्चा, बच्चा सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। एक साथ तीन बच्चियों के जन्म देने की खबर सुनकर ग्रामीण भी अस्पताल में देखने पहुंचे।

ये बोले डॉक्टर
इसे लेकर सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संजीव वर्मा ने बताया कि इस महिला के पहले से ही एक बच्ची है। तीन बच्चियों और मां का वजन कम है। इनकी देखरेख आशा और एएनएम द्वारा की जा रही है। मना करने के बाद भी परिवारीजन महिला को घर ले गए। वहां भी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक देखरेख कर रहे हैं। स्वास्थ्य केन्द्र पर ऐसा पहला मामला है जब किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है। तीन बच्चियों के जन्म को लेकर उन्होंने बताया कि कई हजार गर्भवतियों में कुछ महिलाओं के दो बच्चे पैदा होते हैं और कई लाख महिलाओं में ऐसा मामला होता है जब तीन बच्चे हो सकते हैं। ऐसा तब होता है जब मां के अंडाडु से तीन शुक्राणु संक्षेपित करें। अभी तक यह इस क्षेत्र में पहला मामला है जब किसी महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है।

Story Loader