4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: फिरोजाबाद में ट्रक की टक्कर से दूधिया की मौत, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

— थाना रामगढ़ के बंबा बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम।

less than 1 minute read
Google source verification
Accident

VIDEO: फिरोजाबाद में ट्रक की टक्कर से दूधिया की मौत, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

फिरोजाबाद। गुरुवार सुबह फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के बंबा बाईपास पर दूध देने जा रहे बाइक सवार दूधिया को तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साई भीड़ ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत कराते हुए जाम खुलवाया। तभी जाकर यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक नारखी क्षेत्र का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद नगर निगम ने शुरू की अनूठी पहल, प्लास्टिक बैंक के जरिए पॉलीथिन हटाने की तैयारी

सुबह हुआ हादसा
हादसा सुबह करीब आठ बजे का है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी राहुल दूध डालने का काम करता था। गुरुवार सुबह वह दूध डालने जा रहा था। अभी वह बंबा चौराहा पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक भागने में सफल हो गया। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ ने जाम लगा दिया।

यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में निर्धन, निराश्रित, बुजुर्ग, महिलाओं और विकलांगों को अब मिलेगी निश्शुल्क कानूनी सलाह, पढ़िए ये खबर

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस
जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर जा3म खुलवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान मृतक के परिजन भी आ गए। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।