13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को रस्सी से बांधकर नगदी और जेवर लूटकर ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

— थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के जलालपुर गांव का मामला, महिला को कराया गया अस्पताल में भर्ती।

less than 1 minute read
Google source verification
Loot

लूट की वारदात के बाद चारपाई पर पड़ी रस्सी और मौजूद भीड़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बदमाशों ने एक महिला को उसके ही घर में रस्सी से बांध दिया और लूटपाट करने के बाद भाग गए। बदमाश नगदी और जेवर भी अपने साथ ले गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें—

घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में एक बार फिर हुई इतने रुपए की बढ़ोत्तरी, महिलाएं बोलीं 'महंगाई डायन खाय जात है'

मुंह में ठूंस दिया था कपड़ा
पूरा मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के जलालपुर गांव का है। गांव के ही प्रदीप कुमार का मकान आधा अधूरा बना हुआ है। सोमवार रात्रि अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आए। खटपट की आवाज सुनकर प्रदीप की पत्नी करिश्मा जाग गईं। चोरों को देखकर जैसे ही उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया। बदमाशों ने उनका मुंह दबा दिया और चारपाई से उनके हाथ पैर बांधते हुए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद आराम से लूटपाट करने के बाद बदमाश छत से कूदकर भाग गए। किसी तरह पीड़िता ने परिजनों को जगाया और घटना की जानकारी दी। पीड़िता का मुंह बंद होने के कारण उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता की सास कमलेश ने बताया कि बदमाश उनके घर में घुस आए थे। बहू ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो चोरों ने उसका मुंह बंद करते हुए उसे रस्सी के सहारे बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था जिससे वह शोर न मचा सके। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।