
murder
फिरोजाबाद। पारिवारिक विवाद के चलते परिवार के ही भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब वृद्ध ट्यूबवैल की कोेठरी में सो रहे थे।
यह भी पढ़ें—
सिरसागंज थाना क्षेत्र का है मामला
मामला जनपद फिरोजाबाद के थाना क्षेत्र सिरसागंज के गुराऊ का है। जहां सोमवार को 55 वर्षीय अजंट सिंह की उनके भतीजे व भतीजे के रिश्तेदार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वह गांव के बाहर कोठरी पर अकेले सोने के लिए गए थे। युवकों ने वृद्ध को चाकू मारकर घायल कर दिया और कोठरी का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गए।
यह भी पढ़ें—
किसी तरह निकले बाहर
चाकू लगने से घायल वृद्ध ने किसी तरह कोठरी की दीवार तोड़ी और बाहर निकल आए। बाहर निकलते ही खून से लथपथ वह जमीन पर गिर गए। वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस मामले में सीओ सिरसागंज इराज राजा का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की पकड़ में होंगे।
Published on:
02 Oct 2019 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
