6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Once Upon A Time 70 साल में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज बन गया यहां का जिला अस्पताल, देखें वीडियो

— चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में बदल गया इलाज का तरीका, जांच के लिए नहीं जाना पड़ता आगरा— डायलिसिस, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे सहित अन्य सुविधाएं भी बढ़ गईं अस्पताल में।-1947 में उत्तर प्रदेश की तत्कालीन राज्यपाल सरोजनी नायडू ने किया था शिलान्यास

2 min read
Google source verification
Firozabad Hospital

Firozabad Hospital

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले का एक मात्र जिला अस्पताल 70 साल से अधिक पुराना हो गया। इस अस्पताल की नींव उत्तर प्रदेश की पूर्व राज्यपाल सरोजनी नायडू ने वर्ष 1947 में रखी थी। तब से लेकर आज तक इस अस्पताल में बदलाव होते चले गए। वर्तमान में इस अस्पताल के अंदर बेहतरीन सुविधाएं मिलने लगी हैं। इन सुविधाओं का लाभ लेकर मरीज ठीक होकर घर पहुंचते हैं। कुछ माह पूर्व ही इस जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। इसके बाद यहां स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो गईं।

1947 में हुआ था शिलान्यास
बता दें कि जिला अस्पताल का शिलान्यास 1947 में सरोजनी नायडू ने किया था। 2 मार्च 1949 को उनके देहावसान के बाद 1950 में इसका नाम सरोजनी नायडू अस्पताल तक दिया गया। उस समय बहुत छोटे स्तर पर इस अस्पताल की शुरूआत हुई थी। धीरे—धीरे समय गुजरने के साथ ही इस अस्पताल में व्यवस्थाएं और बढ़ती चली गईं।

यह मिलती हैं सुविधाएं
अस्पताल कर्मी तरुण सिंह चंदेल ने बताया कि कुछ माह पूर्व इस जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित कर दिया गया। यहां अब डायलासिस, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे सहित अन्य सुविधाएं भी मिलने लगी हैं। जांच कराने के लिए यहां लैब भी संचालित है। एमआरआई के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस मेडिकल कॉलेज के बढ़ते क्षेत्रफल के साथ ही यहां स्वासथ्य सेवाओं का भी विस्तार तेजी से हो रहा है। ट्राॅमा सेंटर के साथ ही सौ सैया अस्पताल भी यहां बनवाया गया है।

यहां स्थित है अस्पताल
फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश का एक शहर एवं जिला मुख्यालय है। यह शहर चूड़ियों के निर्माण के लिये प्रसिद्ध है। यह आगरा से 40 किलोमीटर और राजधानी दिल्ली से 250 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व की तरफ स्थित है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ यहाँ से लगभग 250 किमी पूर्व की तरफ है। फ़िरोज़ाबाद जिला उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा डिवीजन के जिलों में से एक है। फ़िरोज़ाबाद का जिला मुख्यालय सिविल लाइन डबरई में है। इसमें पाँच तहसील फिरोजाबाद सदर, टूंडला, शिकोहाबाद, जसरना और सिरसागंज शामिल हैं।