
Gangrape
फिरोजाबाद। आगरा की छात्रा के साथ फर्जी गैंगरेप के मामले की पटकथा लिखने वाले हिस्ट्रीशीटर प्रेमी सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर बाद पुलिस इस मामले को लेकर पत्रकार वार्ता कर पर्दाफाश करेगी। प्रेमी ने प्रेमिका का सहारा लेकर अपने दुश्मनों को जेल भिजवाने की योजना तैयार की थी लेकिन उनके मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। पुलिस की सक्रियता के चलते पूरा मामला खुल गया।
देर रात्रि लिया हिरासत में
आगरा में रहने वाली बीए की एक छात्रा ने थाना पचोखरा क्षेत्र के जोरी गढ़ी के समीप खड़े होकर किसी राहगीर के मोबाइल से 112 नंबर पर पुलिस को अपने साथ गैगरेप होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गैंगरेप की सूचना से हड़कंप मच गया था। आनन—फानन में आईजी आगरा ए सतीश गणेश ने आगरा, फिरोजाबाद और हाथरस की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को भी इस खुलासे में लगाया गया।
छात्रा से की थी वार्ता
छात्रा से सभी पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक बात की तो छात्रा हर बार अपने बयान बदलती नजर आई थी। इसकी कलई उस समय और खुल गई जब पुलिस नामजद तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। जहां जानकारी हुई कि जिन युवकों को नामजद किया गया है युवती उन लोगों को नहीं जानती और तीनों युवकों की लोकेशन उनके घर के आस—पास की ही मिली। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि सख्ती से पूछने पर छात्रा ने सब कुछ बता दिया।
यह हैं पकड़े गए आरोपी
उसने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी अनिल नामक हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रेमी का नामजद युवकों से विवाद चल रहा है। उसी के कहने पर छात्रा ने चारों युवकों को फंसाने की साजिश रची थी। प्रेमी ही छात्रा को यहां तक छोड़कर गया था। पुलिस ने देर रात्रि प्रेमी अनिल कुमार और उसके दूसरे साथी श्याम सुंदर निवासी गांव इमलिया थाना बरहन आगरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कुछ ही देर में इसकी प्रेसवार्ता के जरिए जानकारी देगी।
Published on:
05 Dec 2019 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
