
police
फिरोजाबाद। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इन दिनों पुलिसकर्मियों की सड़कों पर क्लास लगाई जा रही है । एसएसपी और एसपी सिटी समेत जिले के पुलिस अधिकारियों द्वारा रात्रि में गश्त की जा रही है । गश्त के दौरान अनुपस्थित या सोते हुए पाए जाने के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
तीन बजे तक होती है निगरानी
रात्रि में ड्यूटी की सत्यता जानने के लिए एसएसपी राहुल यादुवेन्दु तीन-तीन बजे तक क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि यदि कहीं भी लापरवाही सामने आएगी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा । एसएसपी ने ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों की निगरानी के लिए सीओ और एसपी सिटी व एसपी देहात को लगाया गया है।
लोगों की सुरक्षा पुलिस की ड्यूटी
एसएसपी का कहना है कि लोगों की सुरक्षा करना पुलिस की ड्यूटी है। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगे और लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करें, यही विश्वास और उम्मीद जगाना पुलिस का कर्तव्य है । चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। जिस थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं होंगी। उस क्षेत्र के संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
दुकानदार लगवाएं सीसीटीवी कैमरे
एसएसपी का कहना है कि सुरक्षा को लेकर दुकानदार भी जागरूक बनें। पुलिस का सहयोग करें। चोरी की घटनाओं को लेकर अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। पुलिस तो गश्त करेगी ही लेकिन सीसीटीवी कैमरा होगा तो चोरी करने वाले की गतिविधियों को कैमरे द्वारा पकड़ा जा सकेगा।
Published on:
02 Jun 2018 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
