1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: प्राइवेट वाहन में सवारियों को बिठाते थे फिर सूनसान रास्ता देख बनाते थे लूट का शिकार, आखिरकार चढ़ गए पुलिस के हत्थे

— थाना दक्षिण पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, वहीं उनका एक साथी भागने में सफल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 8 Jun 2019, 5:08 PM IST

lutere

lutere

फिरोजाबाद। प्राइवेट वाहन में लोगोंं को सवारी बनाकर बिठाकर लूट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। वहीं उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट का सामान और घटना में होने वाली कार को भी बरामद किया है। बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सकेगी।

यह भी पढ़ें—

ट्रेनों में बिक रहा बीमारी का सामान, आउटर पर ट्रेन रुकते ही अवैध वेंडर करते हैं ये काम, देखें वीडियो

दक्षिण पुलिस को मिली सफलता
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की लुटेरों से लालऊ-बिहारीपुर जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ हुई। पुलिस को लुटेरों के वहां होने के बारे में पता चला था। पुलिस वहां पहुंची तो लुटेरों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों की तरफ से गोली चलते ही पुलिस कर्मी भी सचेत हो गए। उन्होंने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पकड़े अभियुक्तों के नाम संदीप मिश्रा पुत्र प्रेम नरायण, अप्पे उर्फ शिव शंकर पुत्र मुन्नालाल व नीरज भारद्वाज पुत्र किशन भारद्वाज बताया है। तीनों लालऊ के रहने वाले हैं। पकड़े लुटेरों ने अपने भागे साथी का नाम गौरव भारद्वाज पुत्र विद्याचरन बताया है। वह भी लालऊ का रहने वाला है। इनके पास से पुलिस को एक अरटिगा कार, लूट के 1220 रुपये, लूटा हुआ मोबाइल फोन, 2 तमंचे 315 बोर 3 कारतूस एक खोका 12 बोर व एक तमंचा 12 बोर एक कारतूस बरामद किया है।

सवारी के रूप में बिठाकर यात्रियों से करते हैं लूट
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया लुटेरे कार में बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों से कार में लोगों को सवारी के रूप में बिठा लेते हैं। उसके बाद कुछ दूरी पर जाकर हथियारों के बल पर सवारी को लूट कर उतार देते हैं। इसके अलावा यह लोग सर्विस लेन पर आने-जाने वाहनों को रोक कर लूट लेते हैं। एसपी सिटी ने बताया तीन जून को लुटेरों ने सनी जैन पुत्र राकेश जैन निवासी सौथरा चौराहा को ऑटो में महावीर नगर सर्विस लेन पर 1470 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था।