31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार के दूत ने जानी विकास की हकीकत

प्रमुख सचिव ने फिरोजाबाद जिले के विकास कार्यों का जायजा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 24 Oct 2017, 11:34 AM IST

UP Government

फिरोजाबाद।सुहाग नगरी के नाम से विख्यात फिरोजाबाद शहर कहने को तो चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां सरकारों का सीधा हस्तक्षेप रहता है। विकास कार्य की रफ्तार ने भी इस जिले में गति पकड़ी है। इन विकास कार्यों की सत्यता जानने के लिए सोमवार को प्रदेश सरकार के दूत प्रमुख सचिव सुहाग नगरी में आए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकें की और अधीनस्थों को निर्देश दिए।


हमें बताओ किस विभाग ने कितना कराया विकास

प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार सोमवार को शहर में थे। उन्होंने सबसे पहल कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिसमें डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी डाॅ. मनोज कुमार समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव ने आते ही विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगना शुरू कर दिया। डीएम ने संबंधित विभागों की जानकारी दी। प्रमुख सचिव ने कहा कि किस विभाग से कितना विकास हुआ है उसकी सारी जानकारी हमें विभागीय अधिकारी द्वारा दी जानी चाहिए।


गंगाजल प्रोजेक्ट समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

शहर की प्यास बुझाने के लिए गंगाजल प्रोजेक्ट का काम पिछले कई वर्षों से चल रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा भी इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम कराया जा रहा है। साथ ही अन्य क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की भी प्रमुख सचिव ने समीक्षा ली। अपराध से लेकर प्रशासन स्तर तक के अधिकारियों से सवाल जवाब किए। प्रमुख सचिव के सवाल सुनकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों को भी पसीना आ गया।


नगर निगम में भी ली बैठक

प्रमुख सचिव ने नगर निगम द्वारा कराए गए विकास कार्यो की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बरसात के दौरान होने वाले जलभराव और जलापूर्ति के साथ साफ-सफाई की भी जानकारी एकत्रित की। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास के लिए आने वाली धनराशि का खर्च जनता के हित में होना चाहिए।