7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा से इटावा जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

— थाना टूंडला क्षेत्र में हुआ हादसा, ओवरटेक करते समय डिवाइडर पर चढ़ गई थी बस।

2 min read
Google source verification
Road accident

हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में आगरा से इटावा जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जन भर यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें—

पीपल के पेड़ के नीचे बंधी भैंसों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन भैंसों की मौत

टूंडला टोल से आगे हुआ हादसा
मंगलवार शाम एक प्राइवेट बस करीब 50 यात्रियों को लेकर आगरा से इटावा की ओर जा रही थी। अभी बस थाना टूंडला क्षेत्र के टोल प्लाजा से आगे निकली ही थी कि तभी आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर और पुलिस ने किसी तरह से यात्रियों एवं घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें—

बीमारी से परेशान रिटायर्ड डाक कर्मचारी ने गोली मारकर की आत्महत्या


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई घटना
हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। आगरा से सवारियों को लेकर प्राइवेट बस नंबर यूपी 84 टी 4980 इटावा जा रही थी। टोल टैक्स पार करते ही हजरतपुर एसआर पेट्रोल पंप के निकट बस अनियंत्रित हो गई तथा डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। हादसे के दौरान हाईवे पर गुजर रहे अन्य वाहन भी जहां के तहां रुक गए। इधर बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों एवं अन्य लोग निकट पहुंचे तो यात्री फंसे हुए थे। बस के शीशे तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें—

कोरोना में स्कूल फीस: 'पापा' और स्कूल संचालकों के बीच प्रशासन का हस्तक्षेप, इस तरह बनी सहमति


हादसे में यह हुए घायल
खुर्शीदा बेगम पत्नी यूसुफ कटरा शमशेर खां इटावा, दीपिका पत्नी संजय निवासी गुदड़ी मंसूर खां, मुन्नी देवी पत्नी रविंद्र सिंह कुशवाहा निवासी न्यू द्वारिकापुरी फीरोजाबाद, विकास शर्मा पुत्र चंद्रशेखर निवासी कैलाश नगर फिरोजाबाद, प्रिया पुत्री रामचरन निवासी जैन नगर फिरोजाबाद, महिला प्रेमलता पत्नी प्रेमचंद 35 वर्ष निवासी कबीरगंज घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। विधूना औरेया निवासी शाहरुख खाने के कंधे में चोट आई, जिसका वह खुद इलाज कराने के लिए पहुंच गया। हादसे के बाद हाईवे पर पलटने से जाम लग गया। आगरा की तरफ से आने वाले वाहन खड़े हो गए। आरक्षी शिवकुमार गौतम ने क्रेन बुलवाकर बस को हटवाया। इसके बाद आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।