5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में चार लाख 43 हजार बच्चे पीएंगे पल्स पोलियो की खुराक, इस दिन से शुरू होगा अभियान

— अभियान को पूरा करने के लिए लगाई जाएंगी 1652 टीम, डोर टू डोर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाएंगी पोलियो खुराक।

2 min read
Google source verification
poliyo

poliyo

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में 23 जून से एक जुलाई तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। अभियान को सफल बनाने के लिए 1652 टीमें लगायी जायेंगी। पोलियो की खुराक देने के लिए 2334 बूथ बनाये जायेंगे। इसके अलावा अभियान में 18 ट्रांजिट टीमें और 25 मोबाइल टीमें लगायी जायेंगी। अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक के चार लाख 43 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: पत्रिका के रीयलटी टेस्ट में पास हुए फिरोजाबाद डीएम, उनके इस कार्य के लिए मुरीद हुए फरियादी

शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसके दीक्षित ने बताया कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलवाएं। सीएमओ ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि अभियान के दौरान शून्य से पांच साल के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाये। एक भी बच्चा छूटने न पाये। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की और से पोलियो फ्री इण्डिया का सर्टिफिकेट मिल चुका है। उन्होंने बताया कि अभी भी कई देश पोलियों मुक्त नहीं हो पाये हैं। जनपद में विदेशी नागरिकों का आना जाना लगा रहता है, जिसके चलते यह खतरा बना रहता है।

वंचित न रहे एक भी बच्चा
सीएमओ ने बताया कि एक भी बच्चा इस दौरान दवा पीने से वंचित न रह जाये। इसके लिए चौराहों, बस स्टैण्ड और सार्वजनिक स्थानों पर बूथ बनाये गये हैं। जिन टीमों को पोलियो खुराक पिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह निष्पक्ष रूप से अपने कार्यो का निर्वहन करेंगे। इसके बाद छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने का कार्य टीम बी के द्वारा किया जायेगा। अक्सर देखा गया है कि मजदूर वर्ग काम समाप्त होते ही अपना ठिकाना बदल देते हैं। जिसके चलते उनके परिवार के बच्चे पोलियों की खुराक पीने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि घर-घर दवा पिलाने जाने वाली टीम में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहेंगी। इसके अलावा इस क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगी।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग