22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

INTERVIEW: पत्रिका से बोले सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, लोकसभा चुनाव को टालने की कोशिश कर रही है केन्द्र सरकार, देखें वीडियो

— सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का पत्रिका ने किया साक्षात्कार।

less than 1 minute read
Google source verification
ramgopal yadav

ramgopal yadav

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव से देश के हालातों को लेकर पत्रिका ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। आइए देखते हैं कि क्या बोले सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव—

सवाल: पाकिस्तान ने जो सेना के जवान को पकड़ा है, उसे यातनाएं दी हैं। इसे लेकर आपका क्या कहना है?

जवाब— पाकिस्तान दुष्ट किस्म का देश है। पाकिस्तान शुरू से ही यातनाएं देता है। जब सेना पाकिस्तान भेजी गई थी। तभी लोगों ने कह दिया था कि सावधानी बरतें लेकिन दिल्ली सरकार ने सावधानी नहीं बरती। जिसका कारण रहा कि देश के जाबांज पायलट को पाकिस्तान में बंदी बना लिया गया। उन्होंने कहा कि सेना तो आदेश मानती है। ऊपर से गोलाबारी हो रही है और सैनिकों को अनुमति लेनी पड़ रही है। सही तरह के निर्णय नहीं ले सके। दुश्मन हमारी सीमा के अंदर घुसता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सवाल देश के हालातों पर क्या कहेंगे आप?
जवाब— दुनियां में कई ऐसे देश हैं जिन्होंने अपने इंटेलीजेंस को इतना मजबूत बना रखा है कि दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है। आपको याद होगा कि जब लालकिला पर अटैक हुआ तब देश के प्रधानमंत्री बोल रहे थे कि पार्लियामेंट पर भी अटैक हो सकता है। उसके बाद ही पार्लियामेंट पर अटैक हो गया। जब आपको जानकारी है तो आप रोक क्यों नहीं पा रहे।

सवालदेश के जो हालात हैं उससे लोकसभा चुनाव पर क्या फर्क पड़ेगा?
जवाब— भाजपा लोकसभा चुनाव को टालने की साजिश कर रही है। वह जान रही है कि वह जाने वाली है। लोकसभा चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। केन्द्र सरकार को हटाने का देश की जनता ने मन बना लिया है। इससे अधिक झूठे वादे करने वाली दूसरी कोई पार्टी नहीं है।