11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसा: कंटेनर और बस की भिड़ंत में एक महिला की मौत, आठ घायल

— थाना सिरसागंज क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे के दौरान चपेट में आई बाइक में लगी आग।

less than 1 minute read
Google source verification
Bike Fire

हादसे के दौरान बाइक में लगी आग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हो गया। इटावा की ओर जा रही रोडवेज बस में सामने से आ रहा कंटेनर टकरा गया। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें—

आगरा में पेट्रोल पंप का कैश लेकर जा रहे कर्मचारी से हथियार के बल पर 5.23 लाख की लूट

सड़क किनारे खड़ी थी बस
हादसा सोमवार दोपहर के समय हुआ। यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस शिकोहाबाद से इटावा जा रही थी। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। यात्रियों के इंतजार में बस थाना सिरसागंज क्षेत्र के नगला राधे मोड़ पर खड़ी थी। तभी एक बाइक सवार दंपत्ति को बचाने के प्रयास में कंटेनर अनियंत्रित होकर बस में घुस गया। दोनों की भिड़ंत के दौरान ही बाइक भी बीच में फंस गई और उसमें आग लग गई।
यह भी पढ़ें—

दावत खाकर लौट रहे मजदूर को स्कॉर्पियो सवार ने रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम


बाइक में लगी आग
बाइक में आग लगते ही आस—पास के लोगों में अफरा—तफरी मच गई। हादसे की खबर लोगों ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला यात्री नसीमा बेगम को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे में राजीव पुत्र संसुव निवासी दिहुली, हरेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी जासमई, अभिलाष सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी जासमई, साहिल पुत्र जमील, समीन पुत्र जमील, लावा पुत्र फरीद, सरोज पत्नी ओम प्रकाश और रफीक मोहम्मद पुत्र जमील सभी निवासीगण फिरोजाबाद घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग