6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रो. रामगोपाल यादव के बर्थ डे में दिखाई दिया लोकसभा चुनाव 2019 का ट्रेलर

प्रो. रामगोपाल यादव के बर्थ डे में सैफई परिवार की मिटी दूरियां, मुलायम सिंह यादव ने दिया आशीर्वाद

2 min read
Google source verification
Ram Gopal Yadav

Ram Gopal Yadav

फिरोजाबाद।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल के जन्मदिवस समारोह में लोकसभा चुनाव 2019 का ट्रेलर दिखाई दिया। शिकोहाबाद में मनाए गए सपा के राष्ट्रीय महासचिव में जन्मदिन में सैफई परिवार फिर से एक नजर आया। हालांकि शिवपाल सिंह यादव से अभी भी कुछ दूरियां नजर आईं, लेकिन बाकी सबकुछ सही नजर आया।

दिखाई दी एकजुटता
फीरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का जन्मदिवस मनाया गया। आयोजन में सपा संरक्षक के पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जब दोनों ने साथ मिलकर केक काटा तो रिश्ते में मिठास घुलती नजर आई। इस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अहमद हसन, रामसकल गुर्जर, अरविंद गोप, सांसद धर्मेंद्र यादव, एमएलसी असीम यादव, डॉ. दिलीप यादव सहित प्रदेश के कई विधायक भी मौजूद रहे।


ये बोले मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए काफी काम किए। किसानों के लिए खूब सहूलियतें दी और जो वादे किए थे वह पूरे किए। युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए। करीब 5 मिनट बोलकर मुलायम ने रामगोपाल को आशीर्वाद देकर भाषण ख़त्म किया।

मिले आपसी मतभेद होने के संकेत
सपा संरक्षक के कार्यक्रम में पहुंचते ही प्रो. रामगोपाल यादव और उनके बीच चल रहे आपसी मतभेद भी खत्म होने के संकेत मिले। कार्यक्रम में साफ नजर आ रहा था कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंकने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के 72 वें जन्मदिन को चुना है। परिवार की रार हो या विरोधियों के सामने पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन को इसके लिए सपा ने बखूबी चुना। पूर्व मंत्री शिवपाल यादव आपसी रार को खत्म करने के प्रयास में दिखाई दिए। उन्होंने प्रो. रामगोपाल यादव को अपना बड़ा भाई कहते हुए संबोधित किया

2019 की तैयारी
फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के ढाई लाख लोगों को कार्ड भेजकर आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया था, जिससे साफ दिखाई दिया कि ये 2019 की तैयारी है। फिरोजाबाद को सपा का गढ़ माना जाता रहा है। यहां से प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनैतिक दलों के बीच सपा का यह सबसे बड़ा जलसा माना जा रहा है। अब तक परिवार में चल रहे बिखराव को इस आयोजन के बहाने दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनावी माहौल भी बनाया जा रहा है।


तैनात रहा पुलिस फोर्स
लाखों लोगों की भीड़ और वीवीआइवी आगमन के बावजूद फीरोजाबाद हाईवे रोका नहीं गया। सीओ शिकोहाबाद अभिषेक राहुल ने बताया कि नियंत्रित स्पीड में दोनों ओर से वाहनों को निकाला गया। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया। सुरक्षा को लेकर चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए, वहीं तीन जिलों से फोर्स आया था। ढाई लाख से ज्यादा की भीड़ और वीवीआईपी को देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे।