1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: नागरिक संशोधन बिल का विरोध कर रहे पूर्व सपा सांसद और प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष पुलिस हिरासत में

- फिरोजाबाद मुख्यालय पर धारा 144 लागू होने के बाद भी कर रहे थे विरोध प्रदर्शन- पुलिस ने सैकड़ों की तादाद में सपा और प्रसपा नेताओं को हिरासत में लिया है

less than 1 minute read
Google source verification
NRC

NRC,NRC,NRC

फिरोजाबाद। नागरिक संशोधन बिल को लेकर फिरोजाबाद में धरना प्रदर्शन करने वाले सपा और प्रसपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लियरा है। जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी सपा और प्रसपा नेताओं द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। पुलिस ने सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव और प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया है।

गांधी पार्क पर किया प्रदर्शन
गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, जिलाध्यक्ष अजीम भाई समेत काफी संख्या में प्रसपा नेता गांधी पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मुख्यालय पर सपा नेता पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में मुख्यालय पहुंचे। जहां सपाइयों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने चलाई पानी की बौछार
पुलिस ने दंगा करने वालों को रोकने के लिए पानी की बौछार का भी प्रयोग किया। पुलिस नितिन कोहली, पूर्व सपा सांसद अक्षय यादव, प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई समेत काफी संख्या में सपा और प्रसपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। आंदोलनकारियों के रौद्र रूप को देखकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने सख्ती से पेश आते हुए गिरफ्तारी शुरू कर दी। सपा और प्रसपा नेता नागरिक संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं।