फिरोजाबाद। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में तमाम स्कूलों के छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रशासन ने बच्चों को मुख्यमंत्री की सभा में हर हाल में पहुंचने के निर्देश दिए थे। इस दौरान संत जनू बाबा शिकोहाबाद की छात्रा प्रज्ञा की हालत अचानक बिगड़ गई। उसके पेट में दर्द होने लगा और वो चक्कर खाकर गिर गई। बताया जा रहा है कि छात्रा ने नवरात्र का व्रत रखा हुआ है, लेकिन विद्यालय के निर्देशानुसार उसे कार्यक्रम में आना पड़ा। इस दौरान कार्यक्रम में इलाज का कोई प्रयास नहीं था। आनन-फानन में आसपास के लोग छात्रा को गोद में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर लेकर आए।