फिरोजाबाद। पत्रिका उत्तर प्रदेश के अभियान' हमारा नेता कैसा हो' के तहत शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की राय जानी गई। इनके नेता में क्या-क्या अच्छाइयाँ हों क्या न हो आदि बातों पर चर्चा हुई। जिसमें वरिष्ठ नागरिक, युवा और छात्र शामिल हुये। सबकी राय जुदा थी लेकिन मत उसे ही देंगे जो इनकी शर्तें पूरी करेगा। किसी की प्राथमिकता क्षेत्र के विकास की तो किसी को जनता से भेदभाव करने वाला प्रत्याशी नहीं चाहिये। यहां से मुलायम सिंह यादव वर्ष 1993 में चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2012 के विधान में इस सीट से सपा के ओमप्रकाश वर्मा ने जीत दर्ज की। आइये जानते है कि मतदाताओं ने क्या कहा।