
shivpal yadav
फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने 2022 के चुनाव को लेकर कहा कि वह सबसे पहले समाजवादी पार्टी से गठबंधन करना चाहते हैं। इसके लिए वह बात करेंगे जब उनसे बात नहीं बनेगी तो अन्य दलों से बात की जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला।
निजी कार्यक्रम में आए थे
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी 2022 की तैयारी कर रही है। सपा से गठबंधन प्राथिमकता पर है। यदि नहीं होता है तो फिर अन्य दलों से बातचीत होगी। सोमवार दोपहर निजी कार्यक्रम में फिरोजाबाद पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी सुन नहीं रहे। मनमानी पर उतारू हैं। सड़कों में गड्ढे नहीं भरे गए और विकास की बात नहीं हो रही। राम मंदिर पर फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष के कोर्ट जाने के सवाल पर कहा सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। हम आम सहमति के पक्षधर थे। जब आम सहमति नहीं बनी तो कोर्ट का फ़ैसला मानना चाहिए। अब मन्दिर नहीं विकास की बात होना चाहिए।
स्वतंत्र हैं लोग
उन्होंने अयोध्या मामले को लेकर कहा कि पांच जजों की पीठ ने अयोध्या फैसला सुनाया। पुर्नयाचिका पर लोग स्वतंत्र हैं। अब प्रदेश में विकास की बात होनी चाहिए। बेरोजगारों को रोजगार मिले। आर्थिक मंदी से पूरा देश परेशान है। भ्रष्टाचार पहले पांच गुना, फिर 10 गुना और अब 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार है। अधिकारियों की मनमानी चल रही है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए।
Published on:
18 Nov 2019 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
