
Shivpal Yadav
लखनऊ. 'अब्बाजान' शब्द पर यूपी की सियासत गरमा गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) व सीएम योगी (CM Yogi) के बीच छिड़ी जंग में पक्ष विपक्ष के कई नेता कूद पड़े हैं। अब अखिलेश यादव के चाचा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश का पक्ष लिया है। हालांकि उन्होंने सीएम योगी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि किसी भी दल को अपनी भाषा शैली पर ध्यान देना चाहिए। शिवपाल रविवार को फिरोजाबाद में एक शोकसभा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बयान दिया।
आदर्श शब्द निकलने चाहिए-
उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल हो, उसके हमेशा मुख से ऐसे सम्मानजरक शब्द निकलने चाहिए, जिसे समाज के लोग पसंद करें, उन्हें आदर्श मानें। क्योंकि राजनीतिक शख्सियत के मुख से निकली हुई बात सब लोग सुनते व मानते हैं। हमें भाषा व धर्म का ख्याल रखना चाहिए। जो भी बातें हों, वह जाति व धर्म से उठकर करनी चाहिए।
सीएम ने कहा था यह-
दरअसल सपा अध्यक्ष ने खुद को भाजपा से बड़ा हिंदू नेता बताया था, इस पर सीएम योगी ने उन पर तंज कसा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके 'अब्बा जान' कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मान सकता। और आज वहां राम मंदिर बन रहा है, जो तीन साल में पूरा हो जाएगा।
Published on:
08 Aug 2021 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
