
Accident
फिरोजाबाद। दीपावली का पूजा से पूर्व ही आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। सूचना पर यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। अस्पताल में तीन यात्रियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें—
जयपुर से जा रही थी कानपुर
तड़के करीब साढ़े पांच बजे थाना नसीरपुर के अन्तर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक स्लीपर बस जयपुर से दीपावली पर यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही थी। खम्बा नम्बर 50 पर बस खडे़ ट्रक में घुस गई। हादसा होते ही बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। यूपीडा के कर्मचारियों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से शिकोहाबाद के चिकित्सालय में भेज दिया जहां पर तीन यात्रियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। घायलों में कानपुर की डाक्टर आकांक्षा तिवारी भी हैं, जो नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं।
यह भी पढ़ें—
नींद का झोका बताया जा रहा कारण
बताया जा रहा है कि हादसा चालक को नींद का झोका आने के कारण हुआ। उपचार के दौरान धीरेन्द्र पुत्र बाबूराम निवासी जगतपुर इटावा की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायलों में जितेन्द्र पुत्र वासीराम निवासी जगतरपुर उपेन्द्र पुत्र भगवंत प्रसाद निवासी चंदपुर रूधैनीपुर रामपुर मथुरा सीतापुर परवेज पुत्र जलालउद्दीन निवासी बकेवर इटावा हैं। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Published on:
27 Oct 2019 09:01 am
