16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाग-नागिन ने पिया दूध, दिया आशीर्वाद

सांप के फन ऊपर उठाते ही कुछ लोग तो डर के मारे वहीं छोड़कर दूर खड़े हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vikas Kumar

•

Updated: 28 Jul 2017, 4:07 PM IST

Nag Panchami

Nag Panchami

फिरोजाबाद.
नाग पंचमी के पर्व पर घर-घर में नाग देव की पूजा अर्चना की गई। सपेरे भी सर्प लेकर गली और नगरों में घूमते नजर आए। कोई नाग लेकर तो कोई नाग-नागिन के जोड़े को पिटारे में बंद कर दर-दर पहुंचे- जहां उन्हें दूध पिलवाया गया।


नाग दूध पिए तो मानते हैं शुभ

कहा जाता कि नाग पंचमी पर सर्प देवता को दूध पिलाने से संकट टल जाते हैं। काल सर्प योग को भी इस दिन सर्प को दूध पिलाकर दूर किया जा सकता है। इसलिए गुरुवार को हर कोई नाग देवता को दूध पिलाने को लालायित दिखा।


गले में सर्प डालकर घूमे लोग

गली मुहल्ले में सर्प लेकर पहुंचे सपेरों ने सांप को दूध पिलाने के एवज में रुपए वसूल किए तो वहीं लोग सांप को गले में डालकर फोटो खिंचवाते नजर आए। सांप के फन ऊपर उठाते ही कुछ लोग तो डर के मारे वहीं छोड़कर दूर खड़े हो गए।



हाथ जोड़ों तो देंगे आशीर्वाद

सपेरे नाग लेकर लोगों को आशीर्वाद दिलवाते घूमते रहे। लोगों से रुपए ऐंठने के लिए सपेरों ने नया प्रयोग अपनाया। जिसमें सपेरे की टोकरी में रुपए रखने और हाथ जोड़कर प्रार्थना करने पर नाग देवता लोगों को आशीर्वाद देते हैं। यह सुनते ही लोग हाथ जोड़कर खड़े हो गए और सपेरे ने नाग देव को उनके गले में डाल दिया। ​