8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: मर्डर के दूसरे दिन एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, टूटी चूड़ियों से खुलेगा हत्या का राज

— थाना टूंडला के मेन बाजार स्थित एक घर के अंदर रक्तरंजित हालत में मिला था अधिवक्ता का शव।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 20 Jan 2020, 6:25 PM IST

ssp inspection

ssp inspection

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के टूंडला मेन बाजार में एक वृद्ध अधिवक्ता का घर के अंदर शव मिलने पर हड़कंप मच गया था। वृद्ध अकेले घर के अंदर रहते थे। उनके पुत्र और पुत्रवधु पुणे में रहते थे। उनकी कई दुकानें किराए पर उठी हुई थीं। घटना को लेकर डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। घटना के दूसरे दिन एसएसपी फिरोजाबाद सचिन्द्र पटेल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

अकेले रहते थे मृतक
टूंडला मेन बाजार निवासी 74 वर्षीय चिंतामणि जैन एडवोकेट के पुत्र प्रशांत जैन पुणे में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी दोनों पुत्रियों दीप्ति जैन व निधि जैन भी शादी के बाद पूणे में रहती हैं। रविवार शाम उनकी छोटी पुत्री निधि का फोन उनके परिचित अनुराग शर्मा पुत्र रामपाल शर्मा निवासी किशन स्वरूप का अहाता मैन रोड के पास आया। निधि ने बताया कि वह अपने पिता से बात करने के लिए दो दिन से प्रयास कर रही हैं, लेकिन उनका मोबाइल बंद है। निधि के कहने पर अनुराग उनके घर गए तो चिंतामणि जैन घर में मृतावस्था में मिले थे। मौके पर टूटी हुई चूड़ियां भी मिली थीं।

यह बोले एसएसपी
सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी ने आस—पास के लोगों से पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाई। मौके से मिली टूटी हुई चूड़ियों के आधार पर पुलिस इस घटना के खुलासे में जुट गई है। माना जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी महिला का भी हाथ हो सकता है। एसएसपी ने बताया कि मामला संगीन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।