
छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्राओं ने उठाया ऐसा कदम कि मंगानी पड़ गई पुलिस
फिरोजाबाद। छात्राओं को अभी तक आपके सिलाई, कढ़ाई या फिर कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण करते हुए देखा होगा लेकिन सुहागनगरी में छात्राओं ने समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंक दिया। छात्राएं छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज थी। छात्राओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
विवेकानंद चौक पर एकत्रित हुई छात्राएं
शहर के दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय और एफएस कॉलेज की छात्राएं एकजुट होकर शहर के विवेकानंद चौक पर पहुंच गई। जहां छात्राओं ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते उन्हें छात्रवृत्ति न मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। छात्राओं का कहना था कि सरकार द्वारा छात्राओं की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है।
अधिकारियों का फूंका पुतला
राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच फिरोजाबाद की छात्रा प्रमुख नमिता यादव ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच द्वारा समाज कल्याण विभाग का पुतला दहन किया गया है और अगर छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होती है तो विद्यार्थी मंच उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आखिर वह क्यों भुगतें। उन्होंने चेतावनी दी कि उन्हें किसी भी कीमत पर छात्रवृत्ति चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को फिर कोई भी प्रयास क्यों न करना पड़े।
ये छात्राएं रहीं शामिल
छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज छात्राओं में ज्योति यादव, आकांक्षा, पूनम, ज्योति राठौर, लक्ष्मी, प्रीति राठौर, ज्ञान देवी, नीतेश, सरिता यादव, लक्ष्मी, सरिता यादव, अवशेष, ममता, हेमलता, कल्पना, संजना यादव, पूनम, पायल शर्मा, आकांक्षा माधौरिया, रश्मि राठौर, किरन, दीक्षा, आरती, रेनू राठौर समेत अन्य छात्राएं शामिल रहीं।
Published on:
04 Jun 2018 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
