
Durga Puja
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के टूंडला नगर में तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का शनिवार को आगाज हो गया। जगह-जगह मां के गगनचुंबी भवन तैयार किए गए हैं। मां की प्रतिमाओं को बनाने के लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए गए थे। नगर को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया है। चहुंओर माता रानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। कोलकाता के बाद दूसरे स्थान पर आने वाले इस महोत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर मां के दर्शन करते हैं।
बाहुबलि फिल्म की तरह सजाया मां का भवन
क्षेत्र में वैसे तो दर्जन भर स्थानों पर मां के भवन सजाए गए हैं लेकिन इनमें से चार स्थान प्रमुख हैं। बीरी सिंह के मैदान पर इस बार मां के भवन को अलग लुक देने का काम किया गया। कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि इस बार बाहुबलि फिल्म की तर्ज पर मां का भवन सजाया गया है। मंच पर बीच में दुर्गा मां की प्रतिमा विराजमान हैं वहीं उनके दोनों ओर भगवान गणेश, सरस्वती, कार्तिकेय, लक्ष्मी जी विराजमान हैं। मां के भवन के सामने पुरूष और महिलाओं के दर्शनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है।
कोलकाता से आए कारीगर
विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला में दुर्गा मां, लक्ष्मी जी, सरस्वती, काली और भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं। मां का भवन काफी ऊंचा है। प्रमुख लोगों के बैठने के लिए बीच में वीआईपी स्थान बनाया गया है। मां के भवन को भव्य रूप प्रदान किया गया है। अध्यक्ष मनोज धाकरे ने बताया कि कोलकाता से मूर्तिकार बुलाकर माता की मूर्तियों को तैयार कराया गया है। पांडाल में फब्बारे भी लगाए गए हैं। शिव समाधि मंदिर के अंदर छोटी सी जगह में मां का भव्य दरबार लगाया गया है। फ्रेंड्स क्लब में भी इस बार आयोजन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। एनसीआर काॅलेज में भी मां का दरबार सजाया गया है। टूंडला में दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरूआत यहीं से की गई थी।
इन्होंने किया उद्घाटन
बीरी सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव का ब्लाक प्रमुख भंवर सिंह ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व आयोजन के 21 वर्ष पूरे होने पर एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने केक काटकर खुशी जाहिर की। विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला में नन्हीं बालिकाओं ने आरती उतारकर महोत्सव का शुभारंभ किया।
ये रहे मौजूद
बीरी सिंह में अध्यक्ष अनिल सिंह, कोषध्यक्ष चरन यादव, महासचिव राजा जैन, सह कोषाध्यक्ष चंचल, प्रवीन शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, सुधीर गौतम, अनूप पाराशर आदि मौजूद रहे। विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला में मनोज धाकरे, दीपक चौधरी, आजाद जैन, राजेन्द्र बिहारी गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, रूपेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Updated on:
06 Oct 2019 10:38 am
Published on:
06 Oct 2019 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
