
Tejas train,Tejas train
फिरोजाबाद। नई दिल्ली से बिहार जा रही बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से फिरोजाबाद व मक्खनपुर रेलवे स्टेशनों के बीच सांड़ टकराया गया। इंजन फेल हो गया। शाम सात बजे करीब दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन चलाई गई । तेजस एक्सप्रेस फिरोजाबाद स्टेशन पर खड़ी रही। सभी राजधानी ट्रेन व पूर्वा एक्सप्रेस प्रभावित हुई। इस घटना के कारण रेल प्रशासन में हड़कम्प। मचा रहा डाउन लाइन दो घण्टे बन्द रही।
घटनाक्रम
नई दिल्ली से बिहार जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सोमवार शाम करीब 5:30 बजे फिरोजाबाद स्टेशन से गुजरी । तभी मक्खनपुर रेलवे स्टेशन से पहले एक सांड ट्रेन से टकरा गया। सांड का मांस इंजन में फंस जाने के कारण इंजन फेल हो गया। ट्रेन मेन लाइन पर आकर खड़ी हो गई। इसके चलते रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पीछे आ रही प्राइवेट तेजस ट्रेन को फिरोजाबाद स्टेशन पर ही रोक दिया गया। रेल अधिकारियों ने दूसरा इंजन मंगा कर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। उसके बाद तेजस ट्रेन को भी रवाना किया गया। इस दौरान तेजस फिरोजाबाद स्टेशन पर करीब 1 घंटे तक खड़ी रही। डाउनलाइन 2 घंटे तक बंद रही।
Published on:
18 Nov 2019 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
