3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद की डीएम नेहा शर्मा ने एक माह में इतने पौधे लगाने का लिया संकल्प, पढिए ये खबर

— डीएम और एसएसपी ने जसराना नगर पंचायत में किया पौधरोपण, पौलीथिन का प्रयोग न करने के लिए किया लोगों को प्रेरित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 3 Aug 2018, 12:31 PM IST

Tree

Tree

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले की डीएम नेहा शर्मा ने पर्यावरण को लेकर मुहिम शुरू कर दी है। उन्होंने एक माह के अंदर पूरे जिले में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। डीएम द्वारा जिले के विभिन्न ब्लाकों में जाकर पौधरोपण किया जा रहा है। लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जसराना में किया पौधरोपण
जसराना नगर पंचायत में पौधा रोपण करते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने लोगों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए पॉलिथीन का प्रयोग ना करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अत्यधिक पेड़ कटान और पॉलिथीन के प्रयोग में प्रगति को असंतुलित बना दिया है इस दौरान नगर पंचायत के साथ जीजीआईसी में पौधारोपण किया गया।

पौधरोपण हमारी जिम्मेदारी
जसराना के नगर पंचायत पहुंचे जिलाधिकारी नेहा शर्मा कहां की पॉलीथिन का प्रयोग समाज में घातक है जिससे अनिरुद्ध बीमारियां फैल रही है पॉलिथीन का प्रयोग ना करें अपने शहर को गंदा होने से बचाएं वही सीडीओ नेहा जैन एवम् एस एस पी सचिंद्र पटेल ने कहा कि केवल पौधारोपण करने से हमारी जिम्मेदारियां खत्म नहीं होती हमें पौधों को पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करना होगा अगर हम लगाए गए पौधों में से 50% पौधों को पेड़ बनाने में कामयाब हो गए तो हमारा पौधारोपण का उद्देश्य पूरा हो जाएगा।

पेड़ बनने तक करें देखरेख
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह उनका दायित्व है कि पौधों को पेड़ बनने तक उनका संरक्षण किया जाएगा । नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता के द्वारा प्राथमिक स्कूल व् शौचालय जजर हालात दिखाई । डी एम नेहा शर्मा ने हालात देखकर करवाही करने की बात कही ।इस दौरान पौधरोपण में डी एम नेहा शर्मा , सीडीओ नेहा जैन, एस एस पी सचिंद्र पटेल, सीओ प्रेम प्रकाश यादव, के साथ जसराना नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, सिरसागंज नगर अधयक्ष सोनी शिवहरे, अधिशासी अधिकारी आलोक रजन, अमित गुप्ता, विवेक चौहान, प्रवीन पवार , सत्यपाल राजपूत, विकास राजपूत, अमित लोधी आदि लोग मौजूद थे ।